HomeUttarakhandमैक्स गाड़ी खाई में गिरने से 6 की हुई मौत 7 हुए...

मैक्स गाड़ी खाई में गिरने से 6 की हुई मौत 7 हुए घायल, छुट्टी मनाने जा रहे एक परिवार के 3 सदस्यों की हुई मृत्यु

Max Taxi Falls Into Deep Gorge in Uttarakhand Six Passengers Killed and Seven Injured: नैनीताल जिले से एक खबर सामने आई है। जहां पर एक मैक्स वाहन अचानक से खाई में गिर गया जिसमे 6 लोगों की मृत्यु हो गई। और हादसे में 7 यात्री घायल भी हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Max Taxi Falls Into Deep Gorge in Uttarakhand Six Passengers Killed and Seven Injured

बुधवार शाम 6 बजे नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र पतलोट में एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिस समय वह मैक्स वाहन खाई में गिरा उस समय उसमे 13 लोग सवार थे। और उनमे से दो बच्चे और पांच महिला-पुरुष की मृत्यु हो गई। जिसके बाद रेस्क्यू मिशन चलाया गया। और पुलिस ने मृतकों के शरीर को बहार निकाला।

इस दुर्घटना के घटने का कारण मैक्स वाहन को चला रहे वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है जिसके कारण यह दुर्घटना घटी है। जैसे ही यहाँ दुर्घटना घटी वहां के ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दे दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से हल्द्वानी एसटीएच भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े:- धारी देवी मंदिर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, खाने रहने जैसी सभी व्यवस्था होंगी उपलब्ध

छुट्टी मनाने जा रहे एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत

जिस मैक्स गाड़ी के साथ यह दुर्घटना हुई है उसमे छह सदस्यीयों का एक परिवार भी था। जो की छुट्टियो का मजा लेने के लिए भदकोट जा रहा था। और वह बुधवार को सितारगंज से बस से हल्द्वानी गए। वहां से मैक्स गाड़ी में बैठकर भदकोट के लिए निकल गए। और फिर गाड़ी खनस्यू बाजार से आगे जाकर खाई में गिर गई।

इस हादसे में पिता महेश चंद्र परगाई उम्र 40 वर्ष, माता पार्वती उम्र 34 वर्ष और उनके एक 10 वर्षीय बेटी कविता परगाई की मृत्यु हो गई। साथ ही इस हादसे में पिता महेश चंद्र परगाई के तीन बेटे लोकेश परगाई, मनोज परगाई और पंकज परगाई घायल हो गए। लेकिन असली दुःख की बात यह है की इन तीनो बच्चों के सिर से माँ बाप का साया इतनी कम उम्र में ही उठ गया।

इस हादसे में घायल हुए लोग

नामआयु
कमला देवी50
खष्टी दत्त53
किशन चंद्र45
ललित मोहन40
पंकज परगांई14
मनोज परगांई10
लक्की परगांई7

इसे भी पढ़े:- जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई एक महिला की मौत, बोल्डर और मलबे ने बनाया शिकार, 3 और लोग हुए घायल

मृतकों के नाम

नामआयु
भुवन चंद्र भट्ट30
उमेश परगांई38
ममता भट्ट19
कविता परगांई13
पार्वती देवी33
महेश चंद्र परगांई36

इसे भी पढ़े:- सहस्त्रताल ट्रैकिंग करने गए 8 ट्रेकरों की ठंड से हुई मौत, एसडीआरएफ सहित कई टीमे रेस्क्यू में जुटी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here