HomeUttarakhandधारी देवी मंदिर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, खाने रहने जैसी सभी व्यवस्था होंगी...

धारी देवी मंदिर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, खाने रहने जैसी सभी व्यवस्था होंगी उपलब्ध

Maa Dhari Devi Temple is Being Developed as a Marriage Venue by the Temple Committee: मां धारी देवी मंदिर भारत के सभी प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। और हो सकता है की जल्द ही यह मंदिर हमें एक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देखने को मिले। क्योकि मंदिर समिति के द्वारा मां धारी देवी मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। यहाँ पर पहले भी कई देसी-विदेशी लोग शादी कर चुके है। इसी वजह से माँ धारी मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मां धारी देवी मंदिर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन | Maa Dhari Devi Temple is Being Developed as a Marriage Venue by the Temple Committee

माँ धारी देवी काली माता का एक रूप है। और धारी देवी मंदिर काली माता को समर्पित प्रसिद्ध सिद्धपीठों में से एक है। जो की अलकनंदा नदी के तट पर बना हुआ है। कहा जाता है की मां धारी की मूर्ति द्वापर युग में स्थापित की गई थी। साथ ही मंदिर को लेकर यह भी मान्यता है की माँ धारी देवी उत्तराखंड के चारधाम की सुरक्षा करती है।

इसे भी पढ़े:- जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई एक महिला की मौत, बोल्डर और मलबे ने बनाया शिकार, 3 और लोग हुए घायल

इस मंदिर को लेकर एक खबर सामने आई है। जहां मंदिर के परिसर में मंदिर समिति अब एक हॉल बनाने जा रही है। जहां पर विवाह समारोह कराए जाएंगे। साथ ही मंदिर समिति के द्वारा भोजन, ठहरने की व्यवस्था और शादी में पूजा सामग्री के साथ अन्य सभी जरुरी चीजों की व्यवस्था मंदिर समिति के द्वारा ही कराई जाएंगी। मंदिर में विवाह समारोह होने से कई छोटे-बड़े व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

जापान और चीन की महिला भी कर चुकी है यहाँ शादी

इस मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए लक्ष्मी प्रसाद पांडे जो की मंदिर के मुख्य पुजारी है उन्होंने कहा की मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। जिसमे की यहाँ एक हॉल बनेगा और उसमे विवाह संपन्न कराया जाएगा साथ ही भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी की शादी के रजिस्ट्रेशन आना उनके पास अभी से ही शुरू हो गए है।

बताया जा रहा है की इस धारी देवी मंदिर में पहले कुछ देसी-विदेशी जोड़े भी शादी के बंधन में बांध चुके है जिसमे की साल 2013 में जापान से आई एक महिला ने इस मंदिर में एक साधू से विवाह किया था जिसके बाद एक चीनी महिला ने भी गढ़वाल के एक लड़के से मंदिर में शादी करी थी। और ऐसे ही कई जोड़े यहाँ शादी कर चुके है।


इसे भी पढ़े:- 52 हजार से अधिक मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन, इन दो सीटों पर नोटा रहा तीसरे स्थान पर

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here