HomeUttarakhandजानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई एक महिला की मौत, बोल्डर और मलबे...

जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई एक महिला की मौत, बोल्डर और मलबे ने बनाया शिकार, 3 और लोग हुए घायल

Yamunotri Dham Boulder Fell On Jankichatti Pedestrian Path Due To Rain One Pilgrim Died Three Injured: हेलो दोस्तों जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक दुखद घटना घटी है। जहां पर एक पुलिस चौकी के समीप बारिश के कारण चट्टानें टूट कर गिरने लगी। और उसकी चपेट में आकर दो सफाई कर्मी सहित तीन लोग चोटिल हो गए। साथ ही एक महिला भक्त की मृत्यु हो गई। रणबीर सिंह चौहान जो की जानकीचट्टी चौकी के प्रभारी है उन्होंने कहा की लगातार अधिक बारिश के कारण जानकीचट्टी में श्रद्धालुओं को सुरक्षा की नजर से अभी रोक लिया गया है।

बोल्डर की चपेट में आने से हुई महिला श्रद्धालु की मौत | Yamunotri Dham Boulder Fell On Jankichatti Pedestrian Path Due To Rain One Pilgrim Died Three Injured

इसे भी पढ़े:- 52 हजार से अधिक मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन, इन दो सीटों पर नोटा रहा तीसरे स्थान पर

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है। की दोपहर बाद श्रद्धालुओं का जत्था जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहा था। की अचानक से जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी पुलिस चौकी के पास अधिक मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने लगा। जिसकी चपेट में 33 वर्षीय महिला श्रद्धालु आ गई और उनकी दर्दनाक तरह से मृत्यु हो गई। यह महिला श्रद्धालु महाराष्ट्र की रहने वाली थी और इनका नाम दिपाली संदीप गावड़े था।

एक श्रद्धालु सहित 2 सफाई कर्मी हुए घायल

महिला श्रद्धालु के साथ ही इस हादसे में एक श्रद्धालु और घायल हो गया जिसका नाम संतोष वाणमोरे है। दो श्रद्धालुओं के साथ 2 सफाई कर्मी भी इस दुर्घटना में घायल हो गए जिनका नाम सुखदेव और पिंटू है। वहीं सभी लोगो को पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचा दिया गया। जानकीचट्टी के स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने बताया की प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। और साथ ही महिला के शव को नौगांव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इसे भी पढ़े:- सहस्त्रताल ट्रैकिंग करने गए 8 ट्रेकरों की ठंड से हुई मौत, एसडीआरएफ सहित कई टीमे रेस्क्यू में जुटी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here