HomeUttarakhandपांचवे दिन तक श्रद्धालुओं ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2.50 लाख से अधिक...

पांचवे दिन तक श्रद्धालुओं ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Chardham Yatra 2024 New Record Made in Just Five Days More Than 2.50 Lakh Devotees Reached Chardham: भारत में लोगो के दिलो में चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धा बढ़ती जा रही है। और इस साल तो सभी रिकॉर्ड टूट गए। जिसके चलते पिछले पांच दिन मे लाखो लोगो ने चार धाम यात्रा की और भगवान् के दर्शन किये। इस श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रशासन को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पांच दिन में आए इतने श्रद्धालु टूटे सभी रिकॉर्ड | Chardham Yatra 2024 New Record Made in Just Five Days More Than 2.50 Lakh Devotees Reached Chardham

चारधाम यात्रा की शुरुआत काफी जोरदार रही और पहले दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। और यह सिलसिला चलता ही जा रहा है। और अधिक से अधिक संख्या में लोग चारोधामों में दर्शन कर रहे है। और पांचवे दिन तक इतने लोगो ने दर्शन किये की पिछले सभी रिकॉर्ड टूट चुके है। साथ ही इस साल 5 दिन में आए श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल से 1.15 लाख अधिक है।

इसे भी पढ़े:- पहाड़ का लड़का विदेशो में दिखाएगा दम, विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

इन पांच दिनों में आए श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए माना जा रहा है। की इस साल पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने वाले है। और इस साल सबसे अधिक संख्या में लोग चार धाम के दर्शन करेंगे। चारधाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या उन क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। और हजारो लोग हर रोज केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन कर रहे है।

2023 में आए थे 56 लाख से अधिक श्रद्धालु

10 मई को केदारनाथ धाम के साथ-साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के द्वार खोले गए थे। जिसके बाद बदरीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को खोले गए थे। और 10 मई से 14 मई तक 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किये। और भक्तो की इतनी संख्या ने सभी को चौका दिया।

2023 में 22 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच पांच दिनों में 1.38 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन करे थे। जिसके बाद पूरे यात्रा काल में 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों में दर्शन किये।

इसे भी पढ़े:- व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, बंद रहा गंगोत्री बाजार, यात्री 22 घंटे तक फंसे रहे जाम में

श्रद्धालुओं में जल्दी यात्रा करने की लगी है होड़

तीर्थयात्रियों की अधिक भीड़ के चलते अजेंद्र अजय जो श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की चारधाम यात्रा थोड़े समय के लिए नहीं शुरू हुई है। यह यात्रा नवंबर महीने तक चलाई जाएगी। साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बनाने से पहले पंजीकरण की उपलब्धता को जरूर देख ले। जिससे चार धामों पर जाने वाले तीर्थयात्री सुगमता और आसानी के साथ दर्शन कर पाए।

बता दे की अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा पर जाना सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है। जिसका कारण श्रद्धालुओं के द्वारा जल्द यात्रा करने की होड़ है। जिससे श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह चारधाम यात्रा नवंबर महीने तक चलेगी।


इसे भी पढ़े:- लोहे के एंगल पर टिका है रास्ता, पुलिस ने अधिक भीड़ के कारण करी लोगो से अपील

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here