HomeUttarakhandलोहे के एंगल पर टिका है रास्ता, पुलिस ने अधिक भीड़ के...

लोहे के एंगल पर टिका है रास्ता, पुलिस ने अधिक भीड़ के कारण करी लोगो से अपील

Police Appeal Enough Pilgrim Arrived Today in Yamunotri Dham Others Postpone Plan: जैसा की आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड के चारो धाम खुल चुके है। जिसमे की यमुनोत्री धाम के कपाट 10 तारीख को ही खोल दिए गए थे। जिसके बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। और पूरा यमुनोत्री धाम श्रद्धालुओं से भर चूका है। जिसके बाद इस भीड़ को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अपील भी की है। की आज वह अपनी यमुनोत्री धाम की यात्रा को स्थगित कर दे।

पुलिस ने की यात्रा स्थगित करने की अपील | Police Appeal Enough Pilgrim Arrived Today in Yamunotri Dham Others Postpone Plan

चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण यमुनोत्री धाम जाना काफी असुरक्षित माना जा रहा है। साथ ही यमुनोत्री धाम मार्ग से कुछ तस्वीरें भी आई है। जो डराने वाली है जिसको देखकर सभी हैरान है। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के चलते हुए. लोगो की सुरक्षा के लिए. पुलिस ने लोगो से अपील भी की. इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स का इस्तेमाल किया।

Police Appeal Enough Pilgrim Arrived Today in Yamunotri Dham Others Postpone Plan 1

इसे भी पढ़े:- मधुर संगीत और रिमझिम बारिश के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, 15 क्विंटल फूलों से की गई सजावट

अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए पुलिस ने कहा की। आज यमुनोत्री धाम पर अधिक संख्या में श्रद्धालु आ गए है। अब और श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम पर भेजना जोखिम भरा हो सकता है। इस लिए सभी श्रद्धालुओं से विनती है की वह आज की अपनी यमुनोत्री धाम की यात्रा स्थगित कर दे।

पैदल मार्ग नहीं है सुरक्षित

बताया जा रहा है की यमुनोत्री धाम जाने का रास्ता बिलकुल भी सरल और आसान नहीं है। और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग सुरक्षा की नजर से और भी खतरों से भर गया है। और कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण मार्ग का पतला होना है।

बताया जाता है की यमुनोत्री धाम जाने का पैदल मार्ग काफी पतला है जो लगभग 5 से 6 किलोमीटर लम्बा है। इस मार्ग में कई ऐसे हिस्से भी है जो लोहे के एंगल पर लिंटर डालकर बनाए गए है। जिन पर अधिक भार पड़ने के कारण वह टूट भी सकते है। जिससे दुर्घटना घट सकती है।


इसे भी पढ़े:- पहले दिन इतने भक्तो ने किये दर्शन, टूट गए पिछले सभी रिकॉर्ड, और बढ़ेगी भक्तो की संख्या

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here