HomeUttarakhandपहाड़ का लड़का विदेशो में दिखाएगा दम, विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में...

पहाड़ का लड़का विदेशो में दिखाएगा दम, विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

Shubham Mehra to Represent India in The body building World Championship: इन दिनों उत्तराखंड में एक के बाद एक युवा उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। जिनमे अब एक नाम शुभम महरा का भी जुड़ गया है। शुभम महरा पिछले साल कुछ बड़े पदक हांसिल भी कर चुके है और प्रदेश के साथ साथ भारत का नाम भी रोशन कर चुके है।

साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीत चुके है पदक | Shubham Mehra to Represent India in The body building World Championship

भारत में आज के समय में खिलाड़ियों की प्रतिभा उभर कर सामने आ रही है। और इसी के साथ उत्तराखंड के खिलाडी भी अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आ रहे है। जिसके चलते उत्तराखंड के शुभम महरा ने भी इतिहास रचते हुए भारत का नाम रोशन करा है।

जिन्होंने पिछले वर्ष इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करके उत्तराखंड के साथ भारत का नाम भी रोशन कर दिया था। शुभम महरा उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रहने वाले है. और एक बार फिर से वह भारत का नाम रोशन करने वाले है। क्योकि शुभम का सलेक्शन भारतीय टीम के लिए 75 किग्रा वर्ग में हुआ है।

जिसके लिए शुभम ने केरल के कोच्चि शहर में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की तरफ से आयोजित 24वीं बॉडी बिल्डिंग में इण्डियन टीम के लिए चयन का ट्रायल दिया था। और अब वह हमें मलेशिया में होने वाली एशियाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दिखाई देंगे जो मालद्वीव में होने वाली है।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड की शान बॉबी धामी ने रचा इतिहास, हॉकी में गोल्ड मेडल भी कर चुके है अपने नाम

सभी ने शुभम को दी शुभकामनाएं

बता दे की शुभम मेहरा मूल रूप से बागेश्वर जिले के कौसानी के रहने वाले है। जो की अभी के समय में अल्मोड़ा में स्थित पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में रहते है। शुभम के पिता का नाम डॉ. महेंद्र सिंह महरा है. और वह हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज चितई में प्रधानाचार्य है। और उनकी माँ भी एक टीचर है जिनका नाम संगीता महरा है. और वह जूनियर हाईस्कूल गिरचोला में पढ़ाती है। साथ ही शुभम की एक बहन भी है। शुभम की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरा प्रदेश बहुत खुश है और सभी ने उनको शुभकामनाएं भी दी है।


इसे भी पढ़े:- भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ हरिद्वार की मनीषा का चयन, अब बेल्जियम और इंग्लैंड में भी खेलती दिखेंगी मनीषा

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here