HomeUttarakhandव्यापारियों ने किया प्रदर्शन, बंद रहा गंगोत्री बाजार, यात्री 22 घंटे तक...

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, बंद रहा गंगोत्री बाजार, यात्री 22 घंटे तक फंसे रहे जाम में

Chardham Yatra 2024 After Tirth Purohit Gangotri Trade Board Protest Regarding Disturbances: गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों को इन दिनों बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कई कारण है। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ ही अब व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह धरना शासन-प्रशासन के खिलाफ किया गया।

जिसमे उन्होंने गुस्से में पूरा बाजार बंद कर दिया। इंद्रदेव सेमवाल जो की व्यापार मंडल के अध्यक्ष है उनका कहना है की। यात्रीयो को प्रशासन के द्वारा रात्रि में भी भेजा जा रहा है। जिससे उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इस वजह से जब तक हालत नहीं सुधर जाती तब तक बाजार को बंद ही रखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:- लोगो ने जमकर किया धरना प्रदर्शन, बद्रीनाथ पर समाप्त कर दी गई VIP दर्शन व्यवस्था

श्रद्धालु 22 घंटे तक फंसे रहे जाम में | Chardham Yatra 2024 After Tirth Purohit Gangotri Trade Board Protest Regarding Disturbances

बताया जा रहा है की गंगोत्री धाम के पुरोहित सोमवार 13 मई को श्रधालुओ के गंगोत्री धाम न पहुँच पाने पर नाराज हो गए। और इस कारण पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर के पास प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। और सरकार से चारधाम यात्रा को आसान बनाने के लिए मांग की।

गंगोत्री मंदिर के पुरोहित के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने बताया की सरकार के द्वारा की गई तैयारिया आधी अधूरी थी। जिसके कारण श्रद्धालुओं को लगभग 22 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। और अपनी पूरी रात सड़कों पर गुज़ारनी पड़ी। और आज गंगा सप्तमी का दिन है परन्तु सरकार की लापरवाही की वजह से आज पूरा गंगोत्री धाम खाली पड़ा है।

पुरोहितों का हो सकता है उग्र आंदोलन

सरकार की आधी अधूरी तैयारियों की पोल अब खुलती नजर आ रही है। कहा जा रहा है की यात्रियों का सड़क पर जाम लगने का कारण सड़को की खराब हालत है। साथ ही प्रशासन धाम आ रहे भक्तो के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। जिस वजह से श्रद्धालु ना ही यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पा रहे है और ना ही गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा पा रहे है। और ऐसा ही रहा तो सरकार को पुरोहितों का उग्र आंदोलन भी देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े:- 1 घंटे में कर रहे है 1700 श्रद्धालु दर्शन, अब तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने से टुटा कई सालों का रिकॉर्ड

यात्रियों ने उत्तराखंड हाय हाय के लगाए नारे

सरकार के द्वारा चार धाम पर की गई सभी व्यवस्था अब फेल होती नजर आ रही है। क्योकि धाम पर जाने वाले रास्तो में जाने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर बीच-बीच में गेट सिस्टम दिए गए है। जिसके कारण यात्रीयों के चलने की गति काफी कम है।

Chardham Yatra 2024 After Tirth Purohit Gangotri Trade Board Protest Regarding Disturbances 1

इसी के साथ बताया जा रहा है की गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच पड़ने वाले सोनगाड में भी यात्रियों ने जाम से परेशान होकर उत्तराखंड हाय हाय के नारे लगाए। और ऐसा ही कुछ कल शाम हीना में फंसे यात्रियों ने भी किया और हंगामा किया। और यही उधर, यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी यात्रियों के द्वारा देखा गया।

4 दिन में ही हुई हालत खराब

चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी 4 ही दिन हुए है और अभी से ही प्रशासन के द्वारा बनाई व्यवस्था खराब होती देखी जा रही है। जिसके चलते तीर्थ यात्रियों का विरोध प्रदर्शन भी देखे जा रहे है। और 4 दिनों के अंदर हालात प्रशासन और पुलिस के हाथों से बहार हो गए है।


इसे भी पढ़े:- केदारनाथ में होगी दोगुना भीड़, यात्रा को सुगम बनाने में फेल हुआ प्रशासन, घंटो लगा रहा जाम

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here