HomeऑटोमोबाइलXiaomi Electric Car: मोबाइल की दुनिया में तहलका मचाने के बाद कार...

Xiaomi Electric Car: मोबाइल की दुनिया में तहलका मचाने के बाद कार की दुनिया में तहलका मचाने आ रही है Xiaomi कार

Xiaomi Electric Car: Xiaomi जिसे आप एक स्मार्टफोन कंपनी के नाम से जानते है। यह भारत में जानी मानी फोन निर्माता कंपनी है। लेकिन अब यह कंपनी अपनी पहली कार लॉन्च करने जा रही है। यह एक इलेक्ट्रिक गाड़ी होने वाली है। Xiaomi की आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की चर्चा पिछले दो साल से चल रही थी। अब इस गाड़ी की तस्वीरों को Xiaomi ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी कर दिया है। Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार की छवि को देखकर उम्मीद की जा रही है। की यह कार गाड़ी दुनिया में आते ही तहलका मचा देगी।

Xiaomi Electric Car

अगर आपने टेस्ला और पोर्शे स्पोर्ट कार को देखा है। तो बता दे Xiaomi की तरफ से आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन टेस्ला और पोर्शे स्पोर्ट कार के डिजाइन का मिला जुला मिश्रण लगता है। चीन में Xiaomi ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का नाम SU7 रखा है। यह एक 5 सीटर कार होने वाली है।

Xiaomi Electric Car 1 1

इस Xiaomi कार को चाइना में मुख्य रूप से तीन वेरिएंटो में लॉन्च किया जाएगा। यह वेरिएंट SU7, SU7 pro और SU7 Max होंगे। वैसे तो कार के बारे में Xiaomi ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। अगर इस कार की बॉडी की बात करे तो सामने आई तस्वीरों को देखते हुए माना जा रहा है। की यह कार एक मैटेलिक बॉडी के साथ आ सकती है।

एक बार इसे भी देखें:- BMW M 1000 XR: सुपर बाइक

Xiaomi Electric Car Battery and Power

Xiaomi की SU7 इलेक्ट्रिक कार को रीयर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसे 2 version में लॉन्च किया जाएगा। जिसका बेस version में इलेक्ट्रिक मोटर रियर एक्सल को पॉवर देंगी, जो इलेक्ट्रिक मोटर 295 बी.एच.पी की शक्ति पैदा करेगी। और इसका दूसरा version ऑल व्हील ड्राइव होगा। जिसमे अगले और पिछले व्हील को पॉवर देने के लिए अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर होंगी जो मिलकर 663 बी.एच.पी की शक्ति पैदा करेगी।

Xiaomi Electric Car 2

जिसमे की अगले व्हील को पॉवर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 368 बी.एच.पी की शक्ति पैदा करेगी और पिछले व्हील को पॉवर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 295 बी.एच.पी की शक्ति पैदा करेगी। Xiaomi कार की टॉप स्पीड की बात करे तो इसके बेस version की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। और टॉप version के टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

Xiaomi की आने वाली कार को BYD बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसमे की Xiaomi SU7 का वजन 1,980 किलोग्राम हो सकता है। और अगर वंही इसके सबसे टॉप वैरियंट के वजन की बात करे तो इसका वजन 2,205 किलोग्राम होगा।

एक बार इसे भी देखें:- New Apache RTX Launch Date

Xiaomi Electric Car Advance Features 

जैसा की आप जानते होंगे की आज कल फोन की तरह कार भी स्मार्ट होती जा रही है इसलिए Xiaomi की आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार में आपको एक नया OS देखने को मिलेगा। जिसका नाम हाइपर OS है। माना जा रहा है Xiaomi का हाइपर OS Xiaomi की कार से बात करने और कार को मोबाइल से ही कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है इस लिए Xiaomi अपने आने वाले स्मार्टफोन में भी हाइपर OS देने वाला है।

विशेषताविवरण
Xiaomi इलेक्ट्रिक कार मॉडलSU7, SU7 Pro, SU7 Max
डिज़ाइनटेस्ला और पोर्श के समान
वेरिएंटहल्का संस्करण और मानक संस्कर
ड्राइव विकल्परियर-व्हील ड्राइव (सिंगल मोटर), ऑल-व्हील ड्राइव (डुअल मोटर)
पावर आउटपुटरियर-व्हील ड्राइव: 295 बीएचपी, ऑल-व्हील ड्राइव: 663 बीएचपी
बैटरी विकल्पBYD बैटरी पैक का उपयोग करने की उम्मीद है
वजनSU7: 1,980 किलोग्राम, SU7 मैक्स (शीर्ष संस्करण): 2,205 किलोग्राम
शीर्ष गतिSU7: 210 किमी/घंटा, SU7 अधिकतम: 265 किमी/घंटा
ऑपरेटिंग सिस्टमहाइपर OS
चीन में लॉन्च की तारीखउत्पादन दिसंबर 2023 में शुरू होगा, डिलीवरी फरवरी 2024 में शुरू होगी
भारत में लॉन्च की तारीखकोई जानकारी उपलब्ध नहीं है
भारत में कीमतकोई जानकारी उपलब्ध नहीं है

एक बार इसे भी देखें:- New TVS Ronin TD Special Edition

Xiaomi Electric Car Launch Date in India

Xiaomi Electric Car 3

अगर Xiaomi कार के लॉन्च डेट के बारे में बात करें तो Xiaomi ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ रिपोर्ट के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है। की Xiaomi SU7 कार का परीक्षण BAIC बीजिंग फैक्ट्री में शुरू हो गया है और इसका उत्पादन दिसंबर 2023 से शुरू किया जायगा। और इसके उत्पादन के 2 महीने बाद इस कार की डिलीवरी को चाईना में अगले साल फरवरी 2024 में शुरू कर दी जायगी।

Xiaomi Electric Car Price in India

Xiaomi ने अभी तक इस कार की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक सुचना नहीं दी है परन्तु कुछ रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की इस कार की कीमत चाईना में लगभग 17 लाख रूपए हो सकती है।


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here