HomeऑटोमोबाइलBMW M 1000 XR: सुपर बाइक की दुनिया में तहलका मचने आ...

BMW M 1000 XR: सुपर बाइक की दुनिया में तहलका मचने आ गई है BMW की नई बाइक

हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से BMW की नई बाइक के बारे में बताएँगे। जर्मन की जानी मानी कंपनी BMW ने अपनी सबसे शक्तिशाली सुपर बाइक BMW M 1000 XR से पर्दा उठा दिया है। इस बाइक में M-ट्रीटमेंट मिलता है। जो बताता है की यह बाइक अपने बेहतरीन हार्डवेयर और अधिक शक्तिशाली इंजन के साथ आती है। और साथ ही यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सबसे हल्की क्रॉस-ओवर मोटरसाइकिल है।

BMW M 1000 XR डिजाईन 

BMW M 1000 XR

नई बीएमडब्ल्यू एम 1000 एक्सआर एक ऐरोडीनमिक्स बॉडीवर्क के साथ आती है। अगर इसके फ्रंट और साइड लुक की बात करे तो इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। जिसके कारण स्पोर्ट बाइक पसंद करने वालो की यह पहली पसंद बन सकती है यह बाइक डिज़ाइन के मामले में एस 1000 एक्सआर के जैसी दिखाई देती है इसके सामने की और एक स्प्लिट एलईडी हेडलाइट दिया गया है। और साथ ही ऊपर की और एक स्मोक्ड वाइज़र भी दिया गया है। BMW M 1000 XR में बार-एंड मिरर के साथ सिंगल-पीस हैंडलबार भी दिया है। बीएमडब्ल्यू ने एम 1000 एक्सआर को लाइट व्हाइट और ब्लैकस्टॉर्म मेटालिक दो रंगों में पेश किया है।

जाने एक बाइक के बारे में: New TVS Ronin TD Special Edition: इन धांसू फीचर के साथ होगी लॉन्, जाने क्या है खास?

BMW M 1000 XR फीचर

BMW M 1000 XR में फीचर की कोई कमी नहीं है अगर कुछ फीचर की बात करे तो इसमें राइडिंग मोड्स, लॉन्च कंट्रोल, पिट लेन लिमिटर, व्हीली कंट्रोल, एबीएस, स्लाइड कंट्रोल, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, शिफ्ट असिस्टेंट और डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर के साथ आती है। BMW M 1000 XR में अच्छी विसिब्लिटी के लिए हेडलाइट्स भी दिए गए है। और इसमें एक टीएफटी स्क्रीन, मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हीटेड ग्रिप्स और एक एम बैटरी भी मिलती है।

BMW M 1000 XR इंजन

BMW की नई M 1000 XR के इंजन की बात करे तो इस बाइक को पावर देने के लिए इसमें एक 999cc का इनलाइन चार-सिलेंडर इंजन मिलता है और यह 201bhp की पवार देता है और 112Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है। M 1000 XR बाइक का इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

BMW M 1000 XR प्राइस और लॉन्च डेट

BMW M 1000 XR को भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है क्योकि BMW अपनी M 1000 XR बाइक को लेकर बहुत उत्सुक नजर आ रही है बताया जा रहा है की यह 2023 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। अगर इस बाइक की लॉचिंग प्राइस की बात करे तो यह लगभग 24.96 लाख रुपए की एक्स शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च की सकती है।


Tata Harrier Facelift 2023 को देख हो जायेंगे हैरान रेंज रोवर जैसा है लुक

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here