HomeUttarakhandUttarakhand Weather Forecast 10 May 2024: चारधाम पर मौसम बिगड़ने की संभावना...

Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024: चारधाम पर मौसम बिगड़ने की संभावना येलो अलर्ट जारी, यात्रा पर जरूर ले जाए ये चीजें

Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024: हेलो दोस्तों बता दे की आज केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल चुके है। और इसी के साथ मौसम में बदलाव भी आने वाला है। क्योकि प्रदेश में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। जिसके चलते मौसम विभाग देहरादून ने चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट को जरूर लिजाने की सलाह दी है।

बारिश ने कहीं बुझाई आग तो कहीं मची तबाही

कुछ समय पहले जंगलो में आग लगने की घटनाए काफी अधिक हो रही थी। लेकिन कुछ समय पहले बारिश हुई जिसने जंगलो की आग को काफी हद तक कम कर दिया है। लेकिन यह एक इशारा है की प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। और बारिश शुरू होने वाली है। और हाल ही में आई बारिश ने कुछ जगहों पर तबाही भी मचाई है।

मौसम विभाग के निदेशक डा. विक्रम सिंह ने कहा की इन दिनों मौसम में बदलाव हुआ है। और इसी के साथ पिछले 2 दिनों में थंडर स्टार्म भी चालू हो गए है। इस वजह से उत्तराखंड के कई हिस्सों में आधी के साथ वर्षा देखने को मिली है।

इसे भी पढ़े:- केदारनाथ धाम की यात्रा हुई शुरू, पहले दिन केदारपुरी पहुंचे 16 हजार से अधिक भक्त

चारधाम पर मौसम का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आज संभावना जताई जा रही है की चारों धामों पर बारिश हो सकती है। और इसी के साथ कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत बर्फ़बारी की भी संभावना जताई गई है। इसी कारण मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट भी दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है की चारों धामों पर बारिश और बर्फबारी के साथ उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसी के साथ बिक्रम सिंह जो मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक है उन्होंने सम्भावना जताई है की 13 मई तक मौसम में बदलाव हो सकता है।

यात्रा पर जाने पर साथ ले जाए ये चीजे | Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024

प्रदेश में मौसम के बदलावों को देखते हुए निर्देशक विक्रम सिंह ने कहा की आज प्रदेश में बादल रहने की संभावना है। जिनमे से कुछ पहाड़ी जनपद चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी, नैनीताल , पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ. बौछारें और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाको पर हल्की बर्फबारी होने के आसार बने हुए है। और यदि मैदानी क्षेत्रों के मौसम की बात करे तो हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट दिया गया है। साथ ही चार धाम यात्रा पर गर्म कपड़े और रेनकोट लेकर जाने की सलाह भी दी गई है।


इसे भी पढ़े:- हल्द्वानी से पदमपुरी जा रहे पिकअप पर गिरा जलता हुआ पेड़, 50 से अधिक घर भी आए आग की चपेट में

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here