HomeUttarakhandहल्द्वानी से पदमपुरी जा रहे पिकअप पर गिरा जलता हुआ पेड़, 50...

हल्द्वानी से पदमपुरी जा रहे पिकअप पर गिरा जलता हुआ पेड़, 50 से अधिक घर भी आए आग की चपेट में

Uttarakhand Forest Fire Burning Tree Fell on Moving Vehicle: जंगलो में आग लगने से सड़को पर चलने वालो के बीच भी अब दहशत का माहौल बनने लगा है। क्योकि एक खबर निकलकर आई है. जिसमे हल्द्वानी से पदमपुरी जा रहे एक पिकअप के ऊपर रास्ते में एक जलता हुआ पेड़ गिर गया। जिसके बाद दूसरे वाहनों के लोगो ने पिकअप चला रहे ड्राइवर को बहार निकाल लिया।

रस्ते में पिकअप पर गिरा जलता पेड़ | Uttarakhand Forest Fire Burning Tree Fell on Moving Vehicle

आज के समय में उत्तराखंड के जंगल आग में झुलस रहे है। साथ ही कड़ी मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं हो पाया है। और जिस वजह से सभी लोग दहशत में है. और साथ ही इस आग के चलते रास्तो पर चलना भी मुश्किल हो गया है। क्योकि बताया जा रहा है की।

हल्द्वानी से एक पिकअप सामान भरकर पदमपुरी की और जा रहा था। की सोमवार की शाम को चांफी के पास पहुंचते ही एक जलता हुआ पेड़ सामान से भरे पिकअप पर गिर गया। और वाहन चला रहा चालक भी फंस गया। जिसके बाद वह पर आए दूसरे वाहन चालकों ने पिकअप में फसे चालक को बहार निकाला। इस घटी दुर्घटना में चालक की जान बचा ली गई।

इसे भी पढ़े:- वनाग्नि को बढ़ावा देने पर पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार, वजह जानके हो गए सब हैरान

जंगल की आग पहुँची घरों तक

पिकअप के साथ घटी इस दुर्घटना के साथ ही बेतालघाट ब्लॉक के सीम और सिल्टोना के जंगल में लगी आग. रविवार को रात एक बजे के आस पास बेकाबू होकर आबादी क्षेत्र तक फैल गई। आग जैसे ही लोगो के घरो के पास पहुंची तो लगभग 50 से ज्यादा परिवारों के लोग यह देखकर घबरा गए और चारो तरफ अफरातफरी मच गई।

सभी घरो के लोगो ने अपनी और आती इस जंगल की आग को रोकने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया ताकि वह इस आग को घरो तक पहुंचने से रोक सके। जिसके बाद 2 घंटे की लगातार मेहनत के बाद आग को घरो तक पहुंचने से रोक लिया गया।

हाईवे पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी

जहां पर बेतालघाट सीम और सिल्टोना के जंगलो में लगी लोगो के घरो तक पहुँच गई वहीं पर घनियाकोट, बजेड़ी, हरतपा, धूरा और ताड़ीखेत ब्लॉक के मलौना के जंगल आग में धू धू करके जलते रहे। और इस आग से हुई धुंध से गांव के लोगो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है की बेतालघाट ब्लॉक के जंगलों में लगी आग से जंगलो को बड़ी मात्रा में नुकसान झेलना पड़ा है। और देवदार, बांज, बुरांश और काफल के पेड़ भी जलकर राख हो गए। और साथ ही उधर भवाली-अल्मोड़ा के बीच बने हाईवे पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है जिसका कारण पाडली की पहाड़ी पर लगी आग ही है।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने लिया प्रचंड रूप, दो महिलाओ को धोना पड़ा जान से हाथ

डीएम ने वनाग्नि को रोकने के लिए बनाए नए नियम

इन जंगलो की आग की घटना को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। कहा जा रहा है की डीएम वंदना सिंह ने खेतों में पराली जलाने से लेकर झाड़ और फसलों के अपशिष्ट जैसी चीजों को जलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करी जाएगी। और इसी के साथ वंदना सिंह ने बताया की पराली और झाड़ जैसी चीजों को जलाने से तेज हवा के कारण आस पास के क्षेत्रों में भी आग लग सकती है।

वन विभाग अब और भी अलर्ट पर

जंगलो की आग को रोकने के लिए वन विभाग की टीम और भी चौकन्नी हो गई है। और नैनीताल क्षेत्र में आग लगने की घटनाओ के बाद से तो वन विभाग और भी चौकन्ना हो गया है। और इसलिए अब वन विभाग की टीम रात में भी घूम रही है। और जिन क्षेत्रों में आग लगने की सम्भावना है उन क्षेत्रों से पिरूल और सूखे पत्तों को हटाने का भी काम कर रही है।


इसे भी पढ़े:- मसूरी देहरादून रोड पर गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरने से 5 की मौत

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here