HomeUttarakhandकेदारनाथ धाम की यात्रा हुई शुरू, पहले दिन केदारपुरी पहुंचे 16 हजार...

केदारनाथ धाम की यात्रा हुई शुरू, पहले दिन केदारपुरी पहुंचे 16 हजार से अधिक भक्त

Chardham Yatra 2024 Kedarnath Temple Kapat Opens Today: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालु इस बार बहुत उत्साहित नजर आ रहे है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग चारधाम यात्रा पर जाने के लिए कड़े प्रयास कर रहे है। जिसका सबूत श्रद्धालुो द्वारा कराए गए पंजीकरण है. क्योकि बताया जा रहा है की अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। जो बताता है की इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाएँगे। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए कपाटोद्घाटन के समय केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलो की सहायता से अच्छे से सजाया गया है।

केदारनाथ धाम के आज खुले कपाट | Chardham Yatra 2024 Kedarnath Temple Kapat Opens Today

चारधाम यात्रा करने वालो का सपना पूरा होने वाला है। क्योकि आज धामों के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। कल दोपहर करीब 3 बजे बाबा केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली पैदल यात्रा के बाद केदारनाथ धाम पहुंची। यह पैदल यात्रा चार दिन की थी। पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद आज सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम का कपाटोद्घाटन हुआ. और भक्तो के लिए कपाट खुल गए।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उठाया सख्त कदम, वन विभाग के 17 कर्मचारियों पर की ठोस कार्रवाई जिनमे से 10 किये निलंबित

कपाट के खुलते ही भक्तो की भीड़ भी उमड़ गई। और कल शाम 16 हजार से अधिक भक्त केदारनाथ धाम जाने के लिए केदारपुरी पहुंचे। केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के साथ ही यमनोत्री धाम के कपाट भी आज सुबह 10.29 बजे खोल दिये गए। और 12.25 पर गंगोत्री धाम के कपाट भी खोले गए। लेकिन उत्तराखंड के चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

धामों की सजावट में हुआ 51 क्विंटल फूलो का इस्तेमाल

धामों के खुलने से पहले तीनो धामों को फूलो से सजाया गया। जिसमे क्विंटलो फूलो का इस्तेमाल किया गया। इनमे से 20 क्विंटल फूलो का इस्तमाल केदारनाथ में किया गया. वहीं यमुनोत्री धाम में 10 क्विंटल और गंगोत्री धाम में 21 क्विंटल फूलो का इस्तेमाल सजावट के लिए हुआ। इस बार श्रद्धालुओं के लिए भी काफी कुछ किया गया ताकि भक्तो को यात्रा करने में कोई दिक्कत न हो. इसके लिए आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच लगाई गई और यात्रियों को बारिश व बर्गबारी से बचाने के लिए रेन शेल्टर बनाए गए।

केदारनाथ के लिए हुई हेली सेवा शुरू

यदि अगर आप केदारनाथ की यात्रा हेलीकॉप्टर से करना चाहते है। तो बता दे की आज से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने वहां पर पूजा भी की। जिसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारीयों को लेकर निरिक्षण किया।


इसे भी पढ़े:- हर की पौड़ी के होटल में लगी भीषण आग , सामान जलकर हुआ राख

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here