HomeUttarakhandवनाग्नि को बढ़ावा देने पर पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार,...

वनाग्नि को बढ़ावा देने पर पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार, वजह जानके हो गए सब हैरान

Uttarakhand Police Arrest 3 People From Bihar For Promoting Forest Fires: जैसा की आप सभी को पता होगा की उत्तराखंड के जंगलो में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। और जिस कारण जंगलो और पर्यावरण सहित काफी चीजों का नुकसान हो रहा है। और कई लोगो को तो इसमें अपनी जान भी गवानी पड़ी है। लेकिन ऐसे में एक खबर सामने आई है. जिसमे पुलिस ने 3 ऐसे लोगो को पकड़ा है. जो जंगलो की आग को बढ़ावा दे रहे थे। आइये जानते है क्या है पूरा मामला।

वनाग्नि को दे रहे थे बढ़ावा | Uttarakhand Police Arrest 3 People From Bihar For Promoting Forest Fires

सोशल मिडिया के इस ज़माने में लोग बिना सोचे समझे कुछ भी कर देते है। और उसकी वीडियो बनाकर उसे अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर डाल देते है। और वह लोग यह भी नहीं सोचते की जो वो कर रहे है। उसका अंजाम क्या होगा। और ऐसा ही कुछ एक मामला चमोली से सामने आया है. जहां एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमे कुछ लोग वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसको देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने लिया प्रचंड रूप, दो महिलाओ को धोना पड़ा जान से हाथ

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए यूवको की वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी फ़ौरन हरकत में आ गई। और उन्होंने वीडियो की जाँच पड़ताल शुरू कर दी. जिसके बाद पता चला की यह वीडियो चमोली की है। जिसमे तीन लोग वनाग्नि को बढ़ावा देते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन तीनो की तलाश शुरू कर दी. और उन तीनो को गिरफ्तार कर लिया।

जिनके नाम बृजेश कुमार, शुखलाल और सलमान थे। जो की बिहार के रहने वाले है। पुलिस ने उन तीनो पर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया।

तीनो इस लिए दे रहे थे वनाग्नि को बढ़ावा

पुलिस की पकड़ में आने के बाद जब पुलिस ने बिहार के निवासी बृजेश कुमार, शुखलाल और सलमान से वनाग्नि को बढ़ावा देने वाली वीडियो को लेकर पूछताछ की तो पता चला की उन्होंने सिर्फ फेमस होने व लोकप्रियता हासिल करने के लिए वह वीडियो इंटरनेट पर डाला था। जो की एक शर्मनाक हरकत है।

इसी के साथ पुलिस अधीक्षक(एसपी) सर्वेश पंवार ने भी प्रदेश के जंगलो की आग रोकने के लिए अपील करते हुए कहा की घटना वाले स्थानों में आग बुझाने की पहली जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों की है। और आग लगने पर वन विभाग व फायर सर्विस को सूचित करें।


इसे भी पढ़े:- भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ हरिद्वार की मनीषा का चयन, अब बेल्जियम और इंग्लैंड में भी खेलती दिखेंगी मनीषा

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here