HomeUttarakhandUttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने लिया...

Uttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने लिया प्रचंड रूप, दो महिलाओ को धोना पड़ा जान से हाथ

Uttarakhand Forest Fires News: उत्तराखंड के जंगलो में आग लगने की खबरे बढ़ती जा रही है। जिसमे की शुक्रवार को जंगलों में लगी आग और ज्यादा बड़ गई. जिसके बाद से उत्तराखंड में चारो तरफ अफरातफरी मची हुई है। और वन विभाग समेत सरकार इस आग को रोकने में जुटी हुई है। तथा पिछले 24 घंटे में जंगलो में आग लगने की 65 घटनाएँ सामने आई है जिसने सभी चौका दिया है।

वनाग्नि में दो महिलाओ की हुई मृत्यु | Uttarakhand Forest Fires News

बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग में दो महिला आग की चपेट में आ गई. जिसमे एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई. और वहीं दूसरी महिला ने सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और एक महिला श्रमिक का अभी हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड में अब तक वनाग्नि की 868 घटनाएँ आ चुकी है सामने

जैसा की गर्मियों का मौसम आ गया है और जंगलो में आग लगना और भी आसान हो गया है। जिस कारण आग लगने की खबरे और ज्यादा आने लगी है। जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। और अब तक प्रदेश के जंगलो में आग लगने की घटनाओं की संख्या 868 तक पहुंच गई है। और जो की दिन प्रति दिन और अधिक होती जा रही है।

इसे भी पढ़े:- Uttarkashi ke Janglon me Lagi Aag: तीन दिन से धूं-धूंकर जल रहे है जंगल, वन विभाग की टीम लगी है आग बुझाने में

इन 868 वनाग्नि की कुल घटनाओ में 344 घटना गढ़वाल में घटी है तो वहीं 456 घटनाएँ कुमाऊं क्षेत्र में घटी है। जबकि 68 घटनाएं वन्यजीव क्षेत्रों से सामने आई है। और अगर इस वनाग्नि(Forest Fires) के कुल क्षेत्र की बात करे तो 1085.998 हेक्टेयर जंगल वनाग्नि का शिकार हो चुके है। और अगर पिछले 24 घंटो में 64 वनाग्नि घटनाओ की बात करे तो इनमे 30 घटना गढ़वाल व 29 घटना कुमाऊं की है तथा 5 घटनाएं वन्यजीव क्षेत्रों से सामने आई है।

वनाग्नि को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई बैठक

जंगलो में आग लगने की बढ़ती खबरों से उत्तराखंड की सरकार भी हरकत में आ गई। जिसके चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक जरुरी बैठक बुलाई जो की एक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग थी जिसमे सभी बड़े दर्जे के अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख वन संरक्षक और वनाग्नि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को एक साथ मिलकर पूर्व में लगी वनाग्नि को भी रोकने के लिए मिलकर काम करने को कहा। साथ ही धामी जी ने कुछ अधिकारियो से अब तक वनाग्नि को रोकने के लिए की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। साथ ही वनाग्नि से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।


इसे भी पढ़े:- Road Accident in Mussoorie 5 Died and 1 Injured: मसूरी देहरादून रोड पर गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरने से 5 की मौत

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here