HomeUttarakhandHaridwarManisha Has Been Selected For The Indian Women's Hockey Team: भारतीय महिला...

Manisha Has Been Selected For The Indian Women’s Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ हरिद्वार की मनीषा का चयन, अब बेल्जियम और इंग्लैंड में भी खेलती दिखेंगी मनीषा

Manisha Has Been Selected For The Indian Women’s Hockey Team: हेलो दोस्तों आज के समय में लड़कियां भी किसी क्षेत्र में लड़को से कम नहीं है. और हर क्षेत्र में देश की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही है। जिसमे हमारे उत्तराखंड की बेटियां भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। और देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। और ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में स्थित हरिद्वार के श्यामपुर की रहने वाली मनीषा चौहान ने किया है। और उत्तराखंड का नाम पुरे देश में रोशन कर दिया है।

भारतीय हॉकी टीम में सलेक्ट होकर उत्तराखंड का नाम किया रोशन | Manisha Has Been Selected For The Indian Women’s Hockey Team

हरिद्वार के श्यामपुर की रहने वाली मनीषा चौहान ने हॉकी के क्षेत्र में जो किया है वो हर तरह से अविश्वसनीय है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम में सलेक्ट होकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। जिस वजह से उनके परिवार वाले भी बहुत खुश है। साथ ही उत्तराखंड के लोग भी उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश है और उनकी सरहाना भी कर रहे है।

मनीषा चौहान जल्द ही हमें विदेशो में भी भी हॉकी खेलती दिखाई देंगी। क्योकि उनका चयन एफआईएच(इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) प्रो लीग के लिए भी हुआ है। जिस वजह से वह बेल्जियम और इंग्लैंड भी जाएगी। और हॉकी में अपने अच्छे प्रदर्शन से देश का नाम भी रोशन करेंगी।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक जीतकर कर दिया कमाल, दो गोल्ड और एक रजत पदक किये अपने नाम

मनीषा इन अवार्ड को भी कर चुकी है अपने नाम

साल 1999 में जन्मी मनीषा चौहान का जन्म उत्तराखंड हरिद्वार के श्यामपुर में हुआ था। और मनीषा चौहान के पिता कुछ समय पहले ही बीएसएफ से रिटायर हुए है जिनका नाम ज्ञान सिंह है। मनीषा ने अपनी शुरुआती शिक्षा श्यामपुर के श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल से की थी. और उसी दौरान स्कूल की तरफ से साल 2007 में उन्होंने हॉकी खेलना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद इन्होने सीबीएसई के द्वारा कराई गई एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते बेस्ट ऑफ प्लेयर का खिताब भी अपने नाम किया।

जिसके बाद साल 2016 में मनीषा ने जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और एक कप्तान के रूप में हॉकी खेली। इसके बाद उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया और वह साल 2018 में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली के लिए चयनित हुईं। और उन्हें 2019 में केन्या और बांग्लादेश में जाकर खेलने का मौका मिला। मनीषा ने साल 2020 में फर्स्ट खेलो इंडिया तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़े:- ऋषभ पंत ने खेली 51 रन की ताबड़तोड़ पारी, और अपनी टीम को जिताया सीजन का पहला मैच

फिर साल 2021 में भी उन्होंने कप्तान और बेस्ट मिडफील्डर का अवॉर्ड जीतकर अपने नाम किया। साथ ही साल 2024 में मनीषा चौहान ने पुणे में आयोजित हुई 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैम्पियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। जिसके कारण उनका सलेक्शन हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल टीम में हुआ।

5वी कक्षा से ही कर दिया था हॉकी खेलना शुरू

मनीषा चौहान को हॉकी खेलने का शौक बचपन से ही था जब उनकी आयु मात्र नौ वर्ष ही थी। और वह उस समय कक्षा 5 में थी। बताया जाता है की वह पहले मैदान में खड़े होकर दूसरों को हॉकी खेलते हुए देखती थी। जिसके बाद वह अचानक बलविंदर सिंह के पास गई जो हॉकी के कोच भी थे। और उनसे हॉकी खेलने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने दिन रात मेहनत की और हॉकी की एक बेहतरीन खिलाडी बनी. जिसका नतीजा ये हुआ की आज के समय में वह इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा बन चुकी है।


इसे भी पढ़े:- Somansh Dangwal of Ramnagar Commentary in IPL 2024: 9 साल के बच्चे ने कर दिखाया कमाल, आईपीएल में चलाया जादू

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here