HomeमनोरंजनUpcoming 2024 Movies: साल 2024 में तहलका मचाने आ रही है ये...

Upcoming 2024 Movies: साल 2024 में तहलका मचाने आ रही है ये बड़ी फिल्मे, देखे पूरी लिस्ट

Upcoming 2024 Movies: हेलो दोस्तों जैसा की 2023 का आखरी महीना चल रहा है। और नया साल 2024 आने वाला है। जो अपने साथ नई और कई बड़ी फिल्मे लेकर आने वाला है। 2024 सिनेमा के लिए एक रोमांचक वर्ष होने की गारंटी है, जिसमें कई प्रकार की फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। चाहे आप एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा या हॉरर किसी भी फिल्म की तलाश कर रहे हों। सभी तरह की फिल्मे आपको साल 2024 में देखने को मिलेंगी।

साल 2023 में कई बड़ी फिल्मे रिलीज हुई है। जिन्होंने सिनेमा घरों में लोगों को बहुत एंटरटेन किया है। चाहे वो शाहरुख खान की फिल्म पठान हो या सनी देओल की ग़दर 2 हो। और आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आपको 2024 में आने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मो के बारे में बताएंगे।

एक बार इसे भी पढ़ें:- Best Time Travel Movies: टाइम ट्रेवल से जुड़ी 5 ऐसी फिल्में जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश

फाइटर (Fighter)Upcoming 2024 Movies

Upcoming 2024 Movies 1

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जो देशभक्ति पर बनी एक एक्शन फिल्म होने वाली है। जिसमे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक इंडियन एयर फ़ोर्स के सैनिक का रोल निभाने वाले है। साथ ही इस फिल्म में आपको अनिल कपूर भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को अगले साल 2024 में 25 जनवरी को सिनेमा घरो में रिलीज किया जाएगा।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)

Upcoming 2024 Movies 2

अगले साल 2024 में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को। 2024 में आने वाली सभी फिल्मो में से सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। क्योकि इस फिल्म की कहानी हिन्दू पुराणों के सबसे बड़े राक्षस कल्कि के ऊपर आधारित है। जो इस फिल्म को बाकि सभी फिल्मो से अलग बनाती है। इस फिल्म के इस कॉन्सेप्ट को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

एक बार इसे भी पढ़ें:- Top 5 Best Netflix Shows: 5 बेहतरीन शो जो हिला देंगे आपका दिमाग

इस फिल्म को 600 करोड़ के बड़े बजट में बनाया जा रहा है। प्रभास की इस नई फिल्म में आपको प्रभास के साथ-साथ दीपिका पादूकोण, दिशा पटानी और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है की इस फिल्म को 2024 में 12 January को रिलीज किया जा सकता है।

स्त्री 2 (Stree 2)Upcoming 2024 Movies

Upcoming 2024 Movies 3

2024 में आने वाली यह फिल्म स्त्री 2 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की बेस्ट फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे है। इस फिल्म का पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। जिसके बाद सभी लोग इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे। और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट स्त्री 2 2024 में रिलीज होगा। उम्मीद करी जा रही है की इस फिल्म को 30 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।

सिंघम अगेन (Singham Again)Upcoming 2024 Movies

Upcoming 2024 Movies 4

अजय देवगन की आने वाली सिंघम अगेन फिल्म एक एक्शन फिल्म होने वाली है। जिसमे अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े एक्टर अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी के द्वारा डेरेक्ट किया जाएगा।

एक बार इसे भी पढ़ें:- Fighter Teaser Out: फाइटर’ का टीज़र हुआ रिलीज़

सिंघम फिल्म के अब तक दो पार्ट आ चुके है। जिन्हे लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया था। और दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर भी साबित हुए थे। और अब उम्मीद करी जा रही है की अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जा सकता है।

पुष्पा 2 (Pushpa: The Rule)Upcoming 2024 Movies

Upcoming 2024 Movies 5

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 फिल्म किसी भी मायने में कम नहीं है। जिसमे आपको जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने आते ही सिनेमा घरो में तहलका मचा दिया था। जिसके बाद से सभी लोग इस फिल्म के अगले पार्ट का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किये जाने की उम्मीद है।


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here