HomeमनोरंजनBest Time Travel Movies: टाइम ट्रेवल से जुड़ी 5 ऐसी फिल्में जिन्हें...

Best Time Travel Movies: टाइम ट्रेवल से जुड़ी 5 ऐसी फिल्में जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखे पूरी लिस्ट

Best Time Travel Movies: हेलो दोस्तों अगर आपको भी टाइम ट्रेवल या एक समय से दूसरे समय में जाना पसंद है तो आज हम आपके लिए ऐसी ही टाइम ट्रेवल से जुडी मूवीस लेकर आए है। जो आपका दिमाग घुमा देंगी और आपने शायद ही इन मूवी को पहले देखा होगा। यह मूवी आपको बिलकुल बोर नहीं करेंगी। इन मूवीस को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते है और टाइम ट्रेवल से जुडी इन मूवीज का आनंद ले सकते है। तो चलिए शुरू करते है। और जानते है टाइम ट्रेवल से जुडी 5 बेस्ट मूवीज के बारे में।

Best Time Travel Movies

Movie TitleRelease YearDirector
द एडम प्रोजेक्ट2022शॉन लेवी
हैप्पी डेथ डे2017क्रिस्टोफर लैंडन
द कॉल2020चुंग-ह्यून ली
पाम स्प्रिंग्स2020मैक्स बारबाको
टेनेट2020क्रिस नोलन

द एडम प्रोजेक्ट(The Adam Project)

Best Time Travel Movies:द एडम प्रोजेक्ट” यह शॉन लेवी के द्वारा निर्देशित की गई मूवी है इस मूवी को साल 2022 में रिलीज किया गया था। यह साइंस-फिक्शन पर आधारित मूवी है जिसमे एक्शन कॉमेडी भी देखने को मिलती है। इस साइंस-फिक्शन मूवी में वॉकर स्कोबेल, एडिसन ट्यूसिंग और रयान रेनॉल्ड्स जैसे बड़े एक्टर देखने को मिलते है। इस मूवी की कहानी जोनाथन ट्रॉपर के द्वारा लिखी गई है।

इसे भी पढ़ें : Top 5 Best Netflix Shows: 5 बेहतरीन शो जो हिला देंगे आपका दिमाग

इस टाइम ट्रेवल फिल्म की कहानी 2050 में एडाम नाम के एक लड़के से शुरू होती है जो ब्लैक होल के रास्ते 2022 में आ जाता है। और 2022 में अपने आप से मिलता है जिस वक्त वह एक 12 साल का बच्चा था। द एडम प्रोजेक्ट फिल्म की कहानी 2050 और 2022 के समय में घूमती रहती है। इस फिल्म में आपको अच्छे एक्शन के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी साथ ही इस फिल्म के कैमरा एंगल भी काफी अच्छे है जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

हैप्पी डेथ डे(Happy Death Day)

Best Time Travel Movies: साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म “हैप्पी डेथ डे” 1 घंटा 36 मिनट की एक हॉरर फिल्म है। और इस हॉरर फिल्म की कहानी स्कॉट लोबडेल के द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म के निदेशक क्रिस्टोफर लैंडन है। अगर आप एक हॉरर, थ्रिलर और टाइम ट्रेवल जैसी मूवी देखना चाहते हो तो यह मूवी आपके लिए ही है।

इसे भी पढ़ें : Lady Doctor Web Series Cast: डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ कुछ ऐसा देखकर हो जायँगे दांग

इस फिल्म की कहानी एक लड़की से शुरू होती है जो बॉयज हॉस्टल के एक लड़के के कमरे में सोकर उठती है। और आगे चलकर वह एक पार्टी में जाती है। जहाँ पर एक मुखोटा पहना आदमी उसे मार देता है लेकिन जब उसकी आंख खुलती है तो वह दुबारा अपने आप को बॉयज हॉस्टल के उसी लड़के के कमरे में पाती है। और ऐसा उसके साथ बार-बार होता रहता है।

द कॉल(The Call)

Best Time Travel Movies:द कॉल” फिल्म को 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह 1 घंटा 52 मिनट की साउथ कोरियन फिल्म है जो एक ही जगह पर दो टाइम जोन के कनेक्शन पर आधारित है यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म है। जो आपका दिमाग घुमा देगी। इस फिल्म की कहानी सर्जियो कैसी और चुंग-ह्यून ली के द्वारा लिखी गई है और इस फिल्म का निर्देशन चुंग-ह्यून ली के द्वारा किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Damad Ji Web Series Cast: दामाद, बेटी और सास के कारनामे देख छूट जायेंगे पसीने

इस फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म की कहानी सेओ-यॉन नाम की एक लड़की से शुरू होती है जिसका फोन ट्रेन में छूट जाता है जिसके बाद वह अपने घर में रखे पुराने फोन से अपने फोन पर कॉल करती है लेकिन उसे अपना फोन वापस नहीं मिलता जिसके थोड़ी देर बाद उसके पास एक फोन आता है। जिस पर एक लड़की बोलती है की इसने मुझे कैद कर रखा है प्लीज मुझे बचालो। और यह कहानी सेओ-यॉन और फ़ोन वाली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती रहती है।

पाम स्प्रिंग्स(Palm Springs)

Best Time Travel Movies: लिस्ट में नंबर 4 पर आने वाली मूवी का नाम “पाम स्प्रिंग्स” है इस मूवी को 2020 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म टाइम लूप पर आधारित फिल्म है जिसमे आपको सस्पेंस और रोमेंस के साथ ही थोड़ी बहुत कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर मैक्स बारबाको है और इस फिल्म की कहानी एंडी सियारामैक्स बारबाको के द्वारा लिखी गई है।

इसे भी पढ़ें : Money Heist Season 6 Release Date: नेटफ्लिक्स पर आ रही है साल की सबसे बड़ी सीरीज

इस फिल्म की कहानी की शुरुआत एक Nyles नाम के लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड मिस्टी से होती है। जो ताला और ABE.S की शादी में आए होते है। जहाँ Nyles को पता चलता है। की उसकी गर्लफ्रेंड मिस्टी उसे धोखा दे रही है। जिसके बाद साराह और Nyles टहलने चले जाते है। साराह ताला की बहन होती है। जब साराह और Nylesएक साथ होते है। तभी एक तीर आता है और Nyles को लग जाता है। जिसके बाद वह भागता हुआ एक गुफा में चला जाता है। जहाँ साराह भी पहुँच जाती है। और देखते-देखते दोनों गुफा में खींचे चले जाते है और वापस से वही दिन शुरू हो जाता है। और यह टाइम लूप चलता रहता है।

टेनेट(Tenet)

Best Time Travel Movies:टेनेट” एक ऐसी फिल्म है जिसे एक बार देखकर समझ पाना आसान नहीं है। इस फिल्म की कहानी दर्शको को फिल्म ध्यान से देखने पर मजबूर कर देती है। इस फिल्म के डायरेक्टर क्रिस नोलन है। जिन्हे सभी लोग जानते है। नहीं जानते तो बता दे की क्रिस नोलन ने ही इंटरस्टेलर जैसी टाइम ट्रेवल मूवी को डायरेक्ट किया था। टेनेट फिल्म को 2020 में रिलीज किया गया था। साथी ही इस फिल्म की कहानी भी क्रिस नोलन ने ही लिखी है।

इसे भी पढ़ें : फैंस का दिल जीतने वाली Kriti Sanon की 5 बेहतरीन फिल्मे, देखे पूरी लिस्ट

इस कहानी की शुरुआत एक एजेंट से होती है जो एक ओपेरा हाउस में एक मैटेरियल की तलाश में जाते है। तभी एक रशियन ग्रुप वहां पर अटैक कर देता है और उन्हें भी उसी मैटेरियल की तलाश होती है। और फिर एजेंट और रशियन ग्रुप के बीच लड़ाई हो जाती है। तभी एक अंजान आदमी उसकी जान बचाता है। जिसके पास एक अलग तरह की बन्दुक होती है। जिसमे गोली बन्दूक से बहार नहीं आती बल्कि बहार से गोली अंदर की ओर जाती है। और फिर यह सब देख एजेंट चौंक जाता है। और इसका पता लगाने में लग जाता है। यह फिल्म आपको समय और टाइम ट्रेवल की बारीकियों को समझाती है। जो आपका दिमाग घुमा देंगी।


इसे भी पढ़ें : टाइम ट्रेवल से जुड़ी 5 ऐसी फिल्में जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखे पूरी लिस्ट

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here