HomeमनोरंजनTop 5 Best Netflix Shows: 5 बेहतरीन शो जो हिला देंगे आपका...

Top 5 Best Netflix Shows: 5 बेहतरीन शो जो हिला देंगे आपका दिमाग

Top 5 Best Netflix Shows: हेलो दोस्तों अगर आप घर पर बोर हो रहे हो या कुछ अच्छे शो देखना चाहते तो आज हम आपके लिए ऐसे बेस्ट शो(shows) लेकर आए है। जो आपको बिलकुल बोर नहीं करेंगे। यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है और आज हम नेटफ्लिक्स(Netflix) के 5 बेस्ट शो बताएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

The Umbrella Academy – Top 5 Best Netflix Shows

The Umbrella Academy

नेटफ्लिक्स पर मशहूर सुपरहीरो-कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ “द अम्ब्रेला एकेडमी” गेब्रियल बा और जेरार्ड वे के समान नाम वाले हास्य उपन्यासों पर आधारित है। कार्यक्रम की कल्पना स्टीव ब्लैकमैन द्वारा की गई थी नेटफ्लिक्स पर The Umbrella Academy 2019 में रिलीज हुआ शो है जिसे जेरेमी स्लेटर द्वारा विकसित किया गया है।

इस शो की कहानी कुछ ऐसे बच्चो पर है। जिनके पास कुछ कुछ शक्ति होती है और वो बच्चे अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके केस सुलझाते है और फिर धीरे-धीरे वह बच्चे बड़े हो जाते है बड़े होने के बाद उन बच्चो को पता चलता है की क़यामत आने वाली है और कुछ ही दिनों में पूरी दुनिया खत्म होने वाली है। जिसके बाद सारे बच्चे मिलकर उस क़यामत को रोक कर दुनिया बचाने की कोशिश करते है। इस शो में अपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

एक बार इसे भी देखें:- Lady Doctor Web Series Cast: डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ कुछ ऐसा देखकर हो जायँगे दांग

13 Reasons Why – Top 5 Best Netflix Shows

13 Reasons Why

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया शो “13 रीज़न्स व्हाई” एक इमोशनल शो है यह शो टीनेजर्स की जिंदगी और टीनएज की जिंदगी की प्रॉब्लम को दिखाता है के इस शो को नेटफ्लिक्स पर 2017 में रिलीज किया गया था।

इस शो की कहानी की बात करे तो इसकी कहानी एक लड़के से शुरू होती है। जिसका नाम क्ले होता है। जिसे एक बॉक्स मिलता है जिसमे अलग अलग केसेट्स रखी होती है। जिसमे से एक केसेट् में एक लड़की ने आत्महत्या करने से पहले आत्महतिया के 13 कारण रिकॉर्ड किये होते है जिस वजह से उस लड़की ने आत्महत्या की होती है। और इस शो में यह लड़का लड़की के आत्महत्या के 13 कारणों के बारे में जानता है।

Locke & Key – Top 5 Best Netflix Shows

Locke Key

हमारी लिस्ट में नम्बर 3 पर आने वाले शो का नाम लोक एन्ड की(Locke & Key)है यह शो एक मेजिकल एडवेंचर शो है। और साथी ही इसमें आपको फेमली ड्रामा और कॉमेडी भी देखने को मिलती है। यह शो नेटफ्लिक्स पर 2020 में रिलीज किया गया था।

इस शो की कहानी एक ऐसी फैमली पर आधारित है जिस फैमली में बच्चो के पिता की डेथ हो जाती है। जिसके बाद पूरी फैमली घर छोड़कर दूसरे घर में चले जाते है। दूसरे घर में जाकर उन्हें पता चलता है वह घर एक जादुई घर है। उस घर में हर जगह एक जादुई चाबी छुपी होती है और हर चाबी में एक जादुई शक्ति छुपी होती है। इन चाबियों के बारे में सिर्फ बच्चो को पता होता है इन जादुई चाबीयो को ढूढ़ते वख्त बच्चो को पता चलता है की इस घर में एक बुरी शक्ति है जो उन चाबियों हथियाना चाहती है।

एक बार इसे भी देखें:- Damad Ji Web Series Cast: दामाद, बेटी और सास के कारनामे देख छूट जायेंगे पसीने

Wednesday – Top 5 Best Netflix Shows

Wednesday

लिस्ट में नम्बर 4 पर आने वाले शो का नाम वेडनेसडे है। यह शो नेटफ्लिफ पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। यह शो अपने आप में एक हिट शो है इस शो की कहानी एक वेडनेसडे नाम की लड़की पर आधारित है। यह शो नेटफ्लिफ पर 2022 में रिलीज किया गया था। जिसके आते ही यह शो हिट हो गया था और साथ ही वेडनेसडे का किरदार निभाने वाली लड़की जेना मैरी ओर्टेगा भी काफी हिट हुई थी।

इस कहानी की शुरुआत एक वेडनेसडे नाम की लड़की से शुरू होती है जो एक ऐसी फैमिली की होती है जिसे डरावनी चीजें अच्छी लगती है। इस लड़की को एक कॉलेज में भेजा जाता है। जहाँ पर अलग अलग तरह की शक्तियों वाले बच्चे पड़ने जाते है धीरे-धीरे लड़की को पता चलता है की उस कॉलेज के कुछ रहस्य है जो उसके माँ बाप से भी जुड़े हुए है।

The Night Agent – Top 5 Best Netflix Shows

The Night Agent

द नाईट एजेंट(The Night Agent) शो नेटफ्लिक्स पर आने वाला एक बेहतरीन शो है यह एक एक्शन और थ्रिल से भरा शो है जो आपका पुरे टाइम इंट्रस्ट बनाए रखेगा। इस शो का एक पार्ट देखने के बाद आप यही सोचोगे की आगे क्या होगा।

इस कहानी की शुरुआत एक छोटे स्तर के FBI एजेंट से होती है। जिसकी नौकरी व्हाइट हाउस के नीचे बेसमेंट में होती है जिसका काम वहाँ रखे एक फोन को उठाना होता है। लेकिन उस फोन पर कभी कोई फोन नहीं आया होता। और उसकी नौकरी लगने के बाद एक दिन वह फोन बजता है।

और उस फोन पर एक लड़की होती है। जिसकी जान खतरे में होती है। और वह FBI एजेंट फोन पर ही उस लड़की की जान बचा लेता है। उसके बाद दोनों मिलते है और अपनी एक टीम बनाते है और उन्हें पता चलता है की FBI के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है जिसके कारण कई लोगो की जान खतरे में होती है।


एक बार इसे भी देखें:- Money Heist Season 6 Release Date: नेटफ्लिक्स पर आ रही है साल की सबसे बड़ी सीरीज जाने रिलीज डेट

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here