HomeUttarakhandउत्तराखंड की शान बॉबी धामी ने रचा इतिहास, हॉकी में गोल्ड मेडल...

उत्तराखंड की शान बॉबी धामी ने रचा इतिहास, हॉकी में गोल्ड मेडल भी कर चुके है अपने नाम

Boby Dhami Selected In Indian Hockey Team For FIH League: उत्तराखंड के एक खिलाडी ने फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। हाल ही में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच इंडियन हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया का टूर किया। जिसमे उत्तराखंड के बॉबी धामी का भी चयन हुआ था। और अब वह बेल्जियम, एंटवर्प, लंदन और इंग्लैंड में खेली जाने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में खेलते दिखाई देंगे। और उत्तराखंड का मान भी बढ़ाते दिखेंगे।

उत्तराखंड के बॉबी धामी का हुआ भारतीय हॉकी टीम में चयन | Boby Dhami Selected In Indian Hockey Team For FIH League

बॉबी धामी इन दिनों सुर्खियों का विषय बने हुए है। क्योकि वह उत्तराखंड के है और उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल होकर पुरे उत्तराखंड वासियो का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। बॉबी धामी का चयन हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ था जिसके ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उन्होंने गोल भी किया। और अब हम उन्हें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में भी खेलते हुए देख सकेंगे।

इसे भी पढ़े:- हल्द्वानी की शेरनी ने जीती जु-जित्सु प्रतियोगिता, विदेश में भी लहराया भारत का परचम

यह लीग 22 मई से बेल्जियम में शुरू होगी जिसमे भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी भाग लेगी। यह लीग 5 अलग-अलग देशो की टीमों के बीच खेली जाएगी। गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 24 सदस्यों के टीम की घोषणा की गई। जिसमे बॉबी भी शामिल थे। यह प्रतियोगिता 4 जगहों पर खेली जाएगी जिसमे लंदन, इंग्लैंड, एंटवर्प और बेल्जियम शामिल है।

हॉकी टीम में रह चुके है कप्तान

उत्तराखंड की शान बॉबी सिंह धामी उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के एक छोटे से गांव कात्यानी के रहने वाले है। और इनके पिता का नाम श्याम सिंह धामी है। बॉबी की शिक्षा की बात करे तो बॉबी ने कक्षा 6 से कक्षा 11वीं तक की पढाई देहरादून के शिक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज से पूरी की। और अपनी पढाई के साथ ही बॉबी ने पंकज रावत से हॉकी की बारीकियां सीखी।

बॉबी सिंह धामी को फॉरवर्ड प्लेयर के रूप में भारतीय हॉकी टीम में लिया गया है। बॉबी सिंह धामी इससे पहले भारत की जूनियर हॉकी टीम में उप कप्तान भी रह चुके है। इसी के साथ वह 2022 में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारत की टीम में शामिल थे। और उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। यह प्रतियोगिता लुसाने स्विट्जरलैंड में कराई गई थी।


इसे भी पढ़े:- भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ हरिद्वार की मनीषा का चयन, अब बेल्जियम और इंग्लैंड में भी खेलती दिखेंगी मनीषा

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here