HomeमनोरंजनPanchayat Season 3 First Look: सामने आया पंचायत 3 का फर्स्ट लुक...

Panchayat Season 3 First Look: सामने आया पंचायत 3 का फर्स्ट लुक सचिव अभिषेक त्रिपाठी दिखे गजब अंदाज में

Panchayat Season 3 First Look: हेलो दोस्तों आजकल एक से बढ़कर एक वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। जिस कारण सभी लोग OTT प्लेटफॉर्म पर ही अपनी पसंद की वेब सीरीज देखना पसंद करते है। और हाल ही में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाली वेब सीरीज पंचायत के सीजन 3 (Panchayat Season 3)की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

पंचायत सीरीज के पहले 2 पार्ट को भी दर्शको ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद से ही इस सीरीज के तीसरे पार्ट का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीरीज को अमेज़न प्राइम पर रिलीज किया गया था। और इसके तीसरे पार्ट को भी अमेज़न प्राइम पर ही रिलीज किया जाएगा।

एक बार इसे भी देखें:- Best Time Travel Movies: टाइम ट्रेवल से जुड़ी 5 ऐसी फिल्में जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश

Panchayat Season 3 First Look

“पंचायत 3” वेब सीरीज़ के सेट की दो फोटो को अमेज़ॅन प्राइम ने शेयर कर दिया है। जिन्हे देखकर सभी दर्शक बहुत खुश दिखाई दे रहे है। इन पोस्टरों में सीरीज के मेन कलाकार सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार), विनोद (अंगद बडजाके) और बनराकस (चंदन रॉय) दिखाई दे रहे हैं।

Panchayat Season 3 1

इस “पंचायत 3” वेब सीरीज़ के पहले पोस्टर में एक्टर जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी कंधे पर बैग टांग कर बाइक पर जिम्मेदारियों को निभाते हुए जाते दिख रहे हैं।

Panchayat Season 3 2

इस सीरीज़ के दूसरे पोस्टर में पंचायत 2 के कैरेक्टर भूषण यानी बनराकस (दुर्गेश कुमार), विनोद (अशोक पाठक) और प्रह्ललाद (फैसल मलिक) एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

“पंचायत 3” वेब सीरीज़ की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए निर्माताओं ने केप्शन में लिखा- हमको पता है की इंतजार करना काफी असहनीय होता है। इस लिए हम आपके लिए सेट से कुछ अनोखी चीज लेकर आए है। साथ ही इसी के साथ पंचायत सीजन 3 का जिक्र किया। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है। की निर्माता इस सीरीज को जल्द ही रिलीज करेंगे।

एक बार इसे भी देखें:- Lady Doctor Web Series Cast: डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ कुछ ऐसा देखकर हो जायँगे दांग

Panchayat Starcast 

अमेज़ॅन प्राइम पर रिलीज हुई “पंचायत” सीरीज के कास्ट की बात करे तो इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता जैसे कई बड़े कलाकार देखने को मिलते है। जिसमे की कुछ कलाकारों के नाम नीचे दिए गए है।

असली नामवेब सीरीज में नाम
जीतेन्द्र कुमारअभिषेक त्रिपाठी
रघुबीर यादवबृजभूषण दुबे
विश्वपति सरकारप्रतीक
नीना गुप्तामंजू देवी
कुसुम शास्त्रीजिलाधिकारी
चंदन रॉयविकास
फैसल मलिकप्रह्लाद पांडे
पूजा सिंहरिंकी
सुबेन्दु चक्रवर्तीमंगल
दुर्गेश कुमारभूषण
एबाबदुल्लाह खानडबलू
सुशील टंडनभिंडेश्वर

एक बार इसे भी देखें:- Upcoming 2024 Movies: साल 2024 में तहलका मचाने आ रही है ये बड़ी फिल्मे, देखे पूरी लिस्ट

कब होगी रिलीज

अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई पंचायत वेब सीरीज के पहले पार्ट को 2020 में रिलीज किया गया था। और इसके दूसरे सीजन को साल 2022 को अमेजन प्राइम पर ही रिलीज किया गया था। और अब लोग इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है।

वैसे तो अभी तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं आई है। लकिन अभी उम्मीद करी जा रही है। की इस सीरीज को अगले साल 2024 में रिलीज किया जा सकता है।


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here