HomeUttarakhandगंगोत्री हाइवे पर टूटा चट्टानों का कहर, चट्टानें गिरने से 1 की...

गंगोत्री हाइवे पर टूटा चट्टानों का कहर, चट्टानें गिरने से 1 की हुई मौत और 8 लोग हुए घायल

One Dead Due To Rock Fall On Gangotri Highway: हेलो दोस्तों उत्तरकाशी से एक खबर सामने आई है।जहां पर गंगोत्री हाइवे पर डबरानी के पास अचानक से चट्टान टूट गई। टूटी हुई चट्टान के नीचे कुछ लोगो के दबे होने की सूचना भी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जल्दी से मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया।

गंगोत्री हाइवे पर गिरी चट्टानें | One Dead Due To Rock Fall On Gangotri Highway

उत्तरकाशी जिले में एक दुखद घटना घटी है। जहां पर आज दोहपर के समय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास चट्टान गिर गई। जिसके नीचे कुछ वाहन भी आ गए और कुछ लोग चट्टान के नीचे दब गए। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और वहां पहुंचकर पुलिस ने लोगो को बहार निकाला।

फिलहाल वहां की स्थिति को देखते हुए पुलिस के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को रोक दिया गया है। साथ ही दोनों तरफ से आ रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। अभी के समय में गंगोत्री से हर्षिल के बीच तकरीबन 500 के आस पास वाहन खड़े हुए है। लेकिन अभी हाइवे से टूटी हुई चट्टानों को हटाने का काम चल रहा है।

इसे भी पढ़े:- सेना में भर्ती होना होगा अब और भी आसान, सैनिक कल्याण विभाग खुद देगा फ्री में ट्रेनिंग

इन वाहनों के साथ घटी है दुर्घटना

चट्टानो के नीचे दबे आठ घायलों और एक मृत व्यक्ति को पुलिस द्वारा बहार निकाल लिया गया है। और 8 घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। कहा जा रहा है की यह सभी लोग देहरादून के रहने वाले है। और सभी को गुम चोटें ही आई हैं। लेकिन अभी वह किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है।

इस चट्टान के गिरने से इसके नीचे आकर एक बाइक, एक बोलेरो वाहन, एक BRO ट्रक, एक जेसीबी मशीन, पानी का टैंकर और एक मारुति 800 गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इन चट्टानों के गिरने का कारण जंगलो में लगी आग को बताया जा रहा है। साथ ही अभी भी वहां पर चट्टानें और पत्थर गिर रहे है। और जब यह सब पूरी तरह से बंद हो जाएगा। उसके बाद ही वाहनों को आगे जाने के लिए अनुमति दी जाएगी।


इसे भी पढ़े:- पुलिस वाला बना राक्षस, महिला योगा ट्रेनर को धमकाकर कई बार किया शारीरिक शोषण

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here