HomeUttarakhandपुलिस वाला बना राक्षस, महिला योगा ट्रेनर को धमकाकर कई बार किया...

पुलिस वाला बना राक्षस, महिला योगा ट्रेनर को धमकाकर कई बार किया शारीरिक शोषण

Dehradun Inspector Accused Of Raping Female Yoga Trainer: देहरादून से एक खबर सामने आई है। जहां रक्षक ही भक्षक बन गया। बता दे एक दरोगा ने एक महिला के साथ पिस्टल के बल पर डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला द्वारा इस घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस वाले ने महिला के साथ किया दुष्कर्म | Dehradun Inspector Accused Of Raping Female Yoga Trainer

देहरादून में हुए इस मामले में जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज चोरी के एक केस को देख रहे थे। जो पीड़ित महिला को जांच के बहाने अपने साथ नैनीताल लेकर चला गया। और वहां उस चौकी इंचार्ज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही बाद में भी पिस्टल दिखाकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

इसे भी पढ़े:- नौकरी करने थाईलैंड गया था युवक म्यांमार ने बनाया बंधक, और भी 50 भारतीय फंसे है म्यांमार में

पीड़ित महिला के द्वारा डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के पास इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जहां महिला ने बताया की वह एक योगा ट्रेनर है और पति कनाडा में है। पीड़ित महिला ने कहा की फरवरी 2023 को उसके घर में 20 लाख रुपए और ज्वैलरी बॉक्स की चोरी हुई थी। और यह चोरी उसकी नौकरानी के द्वारा की गई थी जिसकी शिकायत उसने राजपुर थाने में कराई थी। उस समय उस चौकी के इंचार्ज एसआई मनोज भट्ट थे।

हाईकोर्ट ले जाने के बहाने ले गया नैनीताल के होटल

चोरी के सिलसिले में चौकी प्रभारी मनोज भट्ट का महिला के घर आना-जाना होने लगा। और 17 दिसंबर 2023 को मनोज भट्ट महिला को केस के सिलसिले में हाईकोर्ट ले जाने के बहाने उसे नैनीताल ले गया। जहां पर होटल के कमरे में उसने पुलिस का रौब दिखाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। और साथ ही महिला को धमकी भी देने लगा की अगर उसने इस सब के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह केस में चार्जशीट दाखिल नहीं करेगा।

इसे भी पढ़े:- नशे की लत में भाई बना राक्षस, नशे के लिए 5000 रुपये न मिलने पर भाई की दर्दनाक तरह से की हत्या

जिसके कुछ समय बाद उस आरोपी पुलिस वाले का ट्रांसफर रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार में हो गया। इसी के साथ महिला ने यह भी बताया की वो पुलिस वाला सहस्रधारा रोड पर एक किराए के फ्लैट में रहता था। जहाँ पर उसने उसे कई बार बुलाया और बन्दुक का डर दिखाते हुए कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

महिला ने की थी आत्महत्य की कोशिश

अपने साथ पुलिस वाले के द्वारा हो रहे जुर्म से परेशान होकर उस पीड़ित महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। लेकिन वह बच गई और उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। आरोपी पुलिस वाला खुद को अविवाहित बताकर उस महिला को कई बार अपने फ्लैट पर बुलाता था जबकि वह शादीशुदा था। महिला के द्वारा केस दर्ज करने के बाद मनोज भट्ट को तत्काल निलंबित कर दिया और उस केस को लेकर जांच बिठाई गई है।


इसे भी पढ़े:- बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने उत्तराखंड आए सुपरस्टार रजनीकांत, आध्यात्म से होती है सुकून और शांति की अनुभूति

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here