HomeUttarakhandRoorkeeपति संग अस्पताल गई महिला का 2 युवकों ने किया अपहरण, मारा...

पति संग अस्पताल गई महिला का 2 युवकों ने किया अपहरण, मारा पीटा और किया सामूहिक दुष्कर्म

Married Woman Kidnapped From Outside Hospital And Gang Raped: रुड़की से एक खबर सामने आई है जहां पर 2 युवक कार में सवार होकर आए और एक महिला को उठाकर ले गए। साथ ही दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह उसे झबरेड़ा के जंगल में छोड़ के चले गए। दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अपहरण कर 2 लोगो ने किया दुष्कर्म | Married Woman Kidnapped From Outside Hospital And Gang Raped

आज के समय में जहाँ देश इतनी तरक्की कर रहा है। वहीं महिला के साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है एक औरत अपने पति के साथ अस्पताल आई थी। जिसका कार में सवार होकर आए 2 बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

उन दोनों बदमाशों पर आरोप है की उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। और फिर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। महिला के पति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस उन कार सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े:- आज पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, इस महीने में खिलते है यहाँ सबसे अधिक फूल

पति के साथ अस्पताल गई थी महिला

यह घटना रुड़की के मंगलौर में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ घटी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की गुरुवार 30 मई को वह अपने पति के साथ देर रात को रुड़की-मंगलौर हाईवे के पास बने एक अस्पताल में गई थी। जहां पर वह गाड़ी से नीचे उतर गई और उसका पति गाड़ी को पार्क कर रहा था।

तभी एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी जिसमे 2 लोग थे। जिसके बाद कार में बैठे दोनों लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और उसे कार में बैठाकर झबरेड़ा के जंगल के तरफ ले गए। जबरदस्ती कार में बैठाने पर महिला ने शोर भी मचाया. जिसके बाद उसके पति ने उनका पीछा भी किया।

इसे भी पढ़े:- पुलिस वाला बना राक्षस, महिला योगा ट्रेनर को धमकाकर कई बार किया शारीरिक शोषण

सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही है पुलिस

महिला ने आरोप लगाया की उन दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसको डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह दोनों उसे जंगल में छोड़कर चले गए। महिला ने यह भी जानकारी दी की उन दोनों बदमाशों में से एक युवक दूसरे युवक को बार-बार खुशहाल कहकर पुकार रहा था।

जिसके बाद महिला किसी तरह बड़ी मुश्किल से झबरेड़ा मार्ग पर बने एक पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। जहां पर उपस्थित 2 व्यक्तियों को उसने घटना की जानकारी दी। और उन्होंने इसकी सूचना झबरेड़ा पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस महिला को लेकर थाने चली आई और इसकी जानकारी महिला के पति को दे दी। और फिर महिला का पति भी वहां पहुँच गया।

फिर झबरेड़ा पुलिस ने उन्हें मंगलौर कोतवाली भेज दिया। जिसके बाद वहां के कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी खुशहाल और दूसरे अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। और उन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है।


इसे भी पढ़े:- नशे की लत में भाई बना राक्षस, नशे के लिए 5000 रुपये न मिलने पर भाई की दर्दनाक तरह से की हत्या

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here