HomeUttarakhandआज से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, इस महीने में...

आज से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, इस महीने में खिलते है यहाँ सबसे अधिक फूल

Valley of Flowers is Opening For Tourists From June 1st: हेलो दोस्तों यदि आप फूलों के शौकीन है और अलग अलग तरह के फूल देखना पसंद करते है। तो आपके लिए खुशखबरी है क्योकि ‘वैली ऑफ़ फ्लावर्स” पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। यह वैली दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। जो की आज 1 जून से 31 अक्तूबर तक खुली रहेगी। यह वैली प्रकृति प्रेमीयों के लिए बिलकुल सही जगह है क्योकि यहाँ प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते है।

घाटी में 600 से अधिक फूलो की मिलती है प्रजाति | Valley of Flowers is Opening For Tourists From June 1st

उत्तराखंड में एक ऐसी फूलों की घाटी है जो सौन्दर्य से भरी हुई है। यह घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है जिसे आज पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह वैली पर्यटकों के लिए जून महीने से अक्टूबर महीने तक खोली जाती है। लेकिन यदि आप फूलों की घाटी में घूमने के लिए जाना चाहते है। तो यहाँ पर घूमने जाने का सही समय जुलाई और अगस्त को माना जाता है।

इसे भी पढ़े:- 65 फर्जी शिक्षकों की सेवाएं करी गई समाप्त, फर्जी शिक्षकों को रखने वाले अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई

क्योकि इस दौरान फूलों की घाटी में सबसे ज्यादा फूल देखने को मिलते है। यह ऐसी अनोखी वैली है। जहां पर 600 से अधिक फूलों की प्रजाति देखने को मिलती है। बताया जा रहा है की इस साल घाटी में अधिक मात्रा में बर्फ बारी हुई थी। जिस वजह से उम्मीद करी जा रही है की जुलाई और अगस्त महीने में हमें सबसे ज्यादा 300 से अधिक प्रजाति के फूल देखने को मिलेंगे।

इस तरह जाए फूलों की घाटी में

फूलो की घाटी में जुलाई और अगस्त में अधिक फूल खिलने के कारण सबसे अधिक पर्यटक भी इन ही महीनो में यहाँ आते है। और अगर आप भी यहाँ जाना चाहते है। तो इसके लिए आपको गोविंदघाट चमोली में जाना होगा। जहां पर जाने के लिए आपको बस पकड़नी होगी जो आपको हरिद्वार, देहरादून या ऋषिकेश से मिल जाएगी। और यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे है तो आप आराम से वहां जा सकते है।

इसे भी पढ़े:- गंगोत्री हाइवे पर टूटा चट्टानों का कहर, चट्टानें गिरने से 1 की हुई मौत और 8 लोग हुए घायल

गोविंदघाट (चमोली) पहुँचने के बाद वहां से 13 किमी. ऊपर घांघरिया फूलों की घाटी का बेस कैंप देकने को मिलेगा। जहां जाने के लिए आपको गाड़ी से पुलना गांव तक जाना होगा जो की चार किलोमीटर का सफर होगा। इसके बाद 9 किलोमीटर का सफर रह जाता है जहां जाने के बाद घाटी का ट्रैक 4 किमी का है। घाटी में जाने का समय सुबह 7 बजे से दिन के 12 तक का होता है। जिसके बाद अंदर एंट्री नहीं होती है।

इसलिए अगर आपको फूलो की घाटी में घूमना है तो आपको सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जाना होगा। पर्यटकों के लिए अंदर एंट्री के लिए कुछ शुल्क भी रखा गया है। जो की भारतीय पर्यटकों के लिए 200 रुपये है और वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 800 रुपए रखा गया है।


इसे भी पढ़े:- बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने उत्तराखंड आए सुपरस्टार रजनीकांत, आध्यात्म से होती है सुकून और शांति की अनुभूति

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here