HomeUttarakhandव्हाट्सएप पर साइबर ठगी का शिकार बना लेफ्टिनेंट कर्नल, ठगों ने लगाया...

व्हाट्सएप पर साइबर ठगी का शिकार बना लेफ्टिनेंट कर्नल, ठगों ने लगाया 9 लाख का चूना

Lieutenant Colonel Lost Rs 9 Lakh by Joining a Trading Group: हेलो दोस्तों आज के समय में हर कोई स्टॉक मार्किट में इन्वेस्ट करना चाहता है। और करोडो रुपये कमाना चाहता है। जिसके चलते कई लोग बिना सोचे समझे कही भी इन्वेस्ट कर देते है। और अपना नुकसान करा लेते है।

ऐसा ही कुछ लेफ्टिनेंट कर्नल रिजेश आर उन्नीथन के साथ हुआ है जो वर्तमान में मिलिट्री अस्पताल में काम करते है। जिन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था। जिसके बाद ग्रुप में दी गई जानकारी के अनुसार भरोसा करके पोर्टल में 9 लाख रुपए जमा करवा दिए. और अपने 9 लाख रुपये गँवा दिए।

साइबर ठगो ने कर्नल को लगाया 9 लाख का चूना | Lieutenant Colonel Lost Rs 9 Lakh by Joining a Trading Group

इस इंटरनेट और सोशल मिडिया के ज़माने में ठगो का लूटने का तरीका भी बदल गया है। और लोग मोबाइल पर ही लालच और अपनी बातों में फसा कर लूट लेते है। और इसका शिकार इस बार देहरादून में तैनात सेना के ले. कर्नल बन चुके है। जो वाट्सअप पर एक ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़े थे. और उन्होंने भरोसा दिलाकर और पैसे कमाने का लालच देकर उन्होंने कर्नल को अपने जाल में फंसा लिया और उन्हें 9 लाख का चूना लगा दिया।

इसे भी पढ़े:-Roorkee News: बदमाशों ने रात 3 बजे रोकी दो ट्रेनें, लूटने का किया था प्रयास, विरोध पर ट्रेन पर बरसाए पत्थर

व्हाट्सएप ग्रुप पर भरोसा करना पड़ा भारी

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ हुई इस ठगी के बाद कर्नल की तहरीर पर गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार को इन साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया की ले. कर्नल रिजेश आर उन्नीथन मिलिट्री अस्पताल में एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट के पद पर काम कर रहे है। कुछ समय पहले लेफ्टिनेंट कर्नल एक स्टॉक सलाहकार ग्रुप में जुड़े थे।

जिसके बाद उन्होंने काफी दिन तक उस गुरुप को देखा और अपडेट देखी। जिसके बाद उन्हेने पैसे निवेश करने की सोची। और जिसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप वालो के द्वारा बताए गए पोर्टल पर जाकर उन्होंने 9 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें पोर्टल पर लाभ दिखाया गया लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले।

जिसके बाद उन्हें समझ आया की उनके साथ धोका हुआ है। फिर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई और उन्हें अपने साथ हुए इस धोके के बारे में बताया। पुलिस अब जिस खाते में पैसे गए थे उस खाते की जाँच कर रही है।


इसे भी पढ़े:- बिना रजिस्ट्रेशन वाले 750 श्रद्धालुओं को भेजा वापस, अगर ट्रैवल एजेंट ने ऐसा किया तो उन पर होगी कार्रवाही

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here