HomeUttarakhandकेदारनाथ में घोड़े ने युवक के पेट में मारी लात, पहुंचा दिया...

केदारनाथ में घोड़े ने युवक के पेट में मारी लात, पहुंचा दिया अस्पताल

Kedarnath Dham Horse Kicked The Passenger In Stomach Another Woman Was Injured In Collision: केदारनाथ से एक खबर सामने आई है जहां पर गौरीकुंड के पास पैदल मार्ग पर एक घोड़ा अचानक से बिदक गया और यात्री के पेट पर घोड़े ने लात मार दी। जिस कारण वह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दूसरी जगह एक महिला घोड़े की टक्कर से घायल हो गई।

घोड़े ने युवक के पेट में मारी लात | Kedarnath Dham Horse Kicked The Passenger In Stomach Another Woman Was Injured In Collision

बृहस्पतिवार को केदारनाथ से यूपी का एक व्यक्ति लोट रहा था। जिसका नाम दीपक था. दर्शन करके पैदल मार्ग से आते समय एक घोडा उसके पास से गुजर रहा था जो अचानक से बिदक गया। और दीपक के पेट में लात मार दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इस घटना का पता चलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार वहां गए और पंपिंग सीपीआर दिया।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड के इन शहरों में शुरू हुआ फाइबर सिलेंडरों का ट्रायल, आग लगने पर नहीं फटेंगे यह सिलेंडर, जाने कीमत और फायदे

जिसके बाद घायल यात्री को डीडीएमओ अपने वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल ले गए। इसी के साथ मीठापानी के पास एक घटना और घटी जहां पर एक महिला यात्री को घोड़े ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। वह महिला भोपाल की थी। जिसका नाम सुष्मिता सोनी था। जिसे सुरक्षा जवानों के द्वारा मेडिकल रिलीफ पोस्ट में भर्ती कराया गया।

हड्डी टूटने पर हेलीकोप्टर से पहुंचाया अस्पताल

यात्रा मार्ग पर सुष्मिता सोनी और दीपक के साथ 2 और लोग घायल हो गए। जिनमे से एक महिला का गौरीकुंड गेट के पास पैर फिसल गया और सिर पर गंभीर चोट लग गई जिसके कारण वह बेहोश हो गई। जिसका नाम सपना बहरा था और वह ओडिशा की रहने वाली थी। जिसे डीडीआरएफ के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।

उधर राजिस्थान से आए नंदन किशोर नाम के यात्री को भी यात्रा के दौरान हादसे का शिकार होना पड़ा और उनका पैर टूट गया। और उन्हें भी एनडीआरएफ के जवानों के द्वारा विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार हुआ। जिसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर की सहायता से कोटेश्वर अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया।


इसे भी पढ़े:- आज से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, इस महीने में खिलते है यहाँ सबसे अधिक फूल

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here