HomeUttarakhandउत्तराखंड के इन शहरों में शुरू हुआ फाइबर सिलेंडरों का ट्रायल, आग...

उत्तराखंड के इन शहरों में शुरू हुआ फाइबर सिलेंडरों का ट्रायल, आग लगने पर नहीं फटेंगे यह सिलेंडर, जाने कीमत और फायदे

Explosion Free Composite LPG Cylinders Make City Debut as Trial Operation Check Price Benefits: आग लगने से सिलेंडरों का फटना आम है। जिसे देखते हुए इंडेन ने एक ऐसा सिलेंडर बनाया है। जो सुरक्षा के मामले में बहुत जरुरी है। क्योकि यह सिलेंडर आग लगने पर नहीं फटेगा और दुर्घटना होने से बच जाएगी। साथ ही यह सिलेंडर आज के सिलेंडरों से छोटा होने वाला है और अगर आग लगती है तो यह फटने की जगह सिकुड़ जाएगा।

आग लगने पर नहीं फटेगा सिलेंडर | Explosion Free Composite LPG Cylinders Make City Debut as Trial Operation Check Price Benefits

आपने अक्सर होटलों या घरों में आग लगने पर सिलेंडर फटने की घटना जरूर सुनी होगी। जिसके कारण काफी बड़े हादसे भी हो जाते है। लेकिन बहुत जल्द ये सब रुकने वाला है साथ ही सिलेंडर फटने से होने वाली दुर्घटना भी बंद होने वाली है। जिसका कारण इंडेन की तरफ से लॉन्च किया गया एक सिलेंडर है।

अगर यह सिलेंडर सभी घरो व होटलों में लग जाए तो सिलेंडर फटने की घटना होनी बंद हो जाएगी। क्योकि इस सिलेंडर की खासियत है की यह आग लगने पर फटते नहीं है बल्कि ऐसी स्थिति में यह सिकुड़ जाते है। इंडेन का यह कंपोजिट गैस सिलेंडर छोटा है जिसे फाइबर परत से बनाया गया है।

इसे भी पढ़े:- सेना में भर्ती होना होगा अब और भी आसान, सैनिक कल्याण विभाग खुद देगा फ्री में ट्रेनिंग

वजन में होगा हल्का महिला भी उठा सकेगी आराम से

इंडेन की तरफ से आया यह सिलेंडर अकार में छोटा होने के साथ-साथ हल्का भी होने वाला है। यह मात्र 16 किलो का सिलेंडर होगा। जो की पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बिलकुल सही है। साथ ही इसे महिलाएं और बुजुर्ग आसानी से उठा सकेंगे। इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से उत्तराखंड में ट्रायल के तौर पर इंडेन गैस कंपोजिट सिलेंडर जारी किये गए है। कंपनी के द्वारा कहा जा रहा है की यह सिलेंडर पूरी तरह से विस्फोट-रोधी है। जिस कारण अक्सर विस्फोटने से होने वाली दुर्घटनाएं नहीं होंगी।

10 किलो गैस की कीमत होगी इतनी

अगर इन सिलेंडर के मटेरियल की बात करे तो यह सिलेंडर फाइबर की 3 परतो से मिलकर बना है साथ ही यह पारदर्शी भी है। इसकी इस खूबी के कारण उपयोगकर्ता सिलेंडर में गैस की मात्रा को भी आसानी से देख पाएंगे। जिसका कुल वजन 16 किलो होगा जिसमे से 6 किलो सिलेंडर का वजन होगा। वहीं 10 किलो इसमें गैस भरी होगी। और इसमें किसी भी तरह की एलपीजी अशुद्धता नहीं देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़े:- आज से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, इस महीने में खिलते है यहाँ सबसे अधिक फूल

इस सिलेंडर का कनेक्शन सभी के लिए अभी उपलब्ध नहीं होगा। और यह सिलेंडर जिन ग्राहकों को मिलेगा उन्हें 3 हजार रुपये की सिक्योरिटी देनी होगी। जिसके बाद यह सिलेंडर ग्राहकों को मिलेगा। इन सिलेंडरों की कीमत की बात करे तो यह एलपीजी सिलेंडर 590 रुपये में मिलेगा। जिसमे 10 किलो गैस मिलेगी।

इन लोगो को ही मिल रहे है यह सिलेंडर

लोहे के सिलेंडर जहां भी रखे जाते है वहां फर्श पर दाग पड़ जाते है। लेकिन फाइबर के इन सिलेंडरों में हमें ऐसा नहीं देखने को मिलेगा और यह दिखने में भी अच्छे है। अभी इन सिलेंडरों के 500 कनेक्शन ही हुए है जो की हल्द्वानी और काठगोदाम गैस एजेंसियों से हुए है। साथ ही बता दे की यह सिलेंडर अभी सिर्फ नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को ही दिए जा रही है।


इसे भी पढ़े:- 65 फर्जी शिक्षकों की सेवाएं करी गई समाप्त, फर्जी शिक्षकों को रखने वाले अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here