HomeUttarakhand1 घंटे में कर रहे है 1700 श्रद्धालु दर्शन, अब तक 75...

1 घंटे में कर रहे है 1700 श्रद्धालु दर्शन, अब तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने से टुटा कई सालों का रिकॉर्ड

Kedarnath Dham 75139 Devotees Visited in Three Days Temple Opening For Devotees For More Than 13 Hours: भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब बड़ रहा है। और सभी भक्त केदारनाथ पर जाने के लिए उत्सुक है। और इस लिए केदारनाथ मंदिर के खुलते ही अब तक हजारो की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है। और दिन प्रतिदिन उनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिस कारण मंदिर में भगवान के दर्शन करने में बहुत अधिक समय लग रहा है।

तीन दिन में 75 हजार से अधिक लोगों ने किये दर्शन | Kedarnath Dham 75139 Devotees Visited in Three Days Temple Opening For Devotees For More Than 13 Hours

लोगो के दिलो में केदारनाथ को लेकर बहुत आस्था है। जिसका सबूत केदारनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या है जो हर साल बढ़ती ही जा रही है। और इस साल भी रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन करे। केदारनाथ के कपाट 10 मई को खोल दिए गए थे। जिसके बाद से अब तक 3 दिनों के अंदर 75,139 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है।

यानी की प्रतिदिन 20 हजार लोग दर्शन कर रहे है। और इतनी संख्या में लोगों के द्वारा मंदिर में दर्शन करने से केदारनाथ मंदिर के पैदल मार्ग पर रौनक बनी हुई है। इसी के साथ कपाटोद्घाटन के बाद एक ही दिन में 29,030 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके बाद कल रविवार को भी 23510 श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान् के दर्शन किये।

इसे भी पढ़े:- केदारनाथ में होगी दोगुना भीड़, यात्रा को सुगम बनाने में फेल हुआ प्रशासन, घंटो लगा रहा जाम

एक घंटे में 1700 भक्त करते है दर्शन

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की समिति द्वारा भक्तो को अच्छे से भगवान् के दर्शन कराए जा रहे है। जिसमे की सुबह 4 बजे से 8 बजे तक भीड़ कम होने पर श्रद्धालु गर्भगृह से दर्शन भी कर रहे है। और साथ ही भीड़ अधिक होने के बाद श्रद्धालु सभामंडप से दर्शन कर पा रहे हैं। धाम में लगभग रोजाना प्रतिघंटे 1,700 भक्त भगवान् के दर्शन कर रहे है।

कुछ रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है. की पिछले 3 दिनों में कुल 75,139 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये। जो एक बहुत बड़ी संख्या है। इन श्रद्धालुओं की संख्या में से 49,144 पुरुषों ने दर्शन किये वहीं 25,004 महिलाओ ने दर्शन किये। इसी के साथ 991 बच्चों ने भी केदारनाथ में दर्शन किये।

विशेष पूजा-अर्चना की भी होती है बुकिंग

रमेश चंद्र तिवारी जो की BKTC के अधिकारी है उन्होंने बताया की सुबह 4 बजे से धर्म दर्शन हो रहे है। जिससे 1 घंटा पहले 3 बजे भगवान् केदारनाथ को भोग लगाना होता है। इस लिए मंदिर को बंद कर दिया जाता है। फिर साफ सफाई करने के बाद दुबारा 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक भक्तों को दर्शन कराना शुरू कर दिया जाता है।

इसके बाद शाम 7 बजे बाबा केदार की शाम की आरती की जाती है। जिसके बाद बाबा केदार के शृंगार दर्शन कराए जाते है। केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना की बुकिंग भी होती है। और जो भक्त विशेष पूजा-अर्चना की बुकिंग करवाते है उन से पूजाएं रात 11 बजे करवाई जाती है।


इसे भी पढ़े:- लोहे के एंगल पर टिका है रास्ता, पुलिस ने अधिक भीड़ के कारण करी लोगो से अपील

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here