HomeUttarakhandपूर्णागिरि जा रहे मैक्स वाहन को बस ने मारी टक्कर, 18 श्रद्धालु...

पूर्णागिरि जा रहे मैक्स वाहन को बस ने मारी टक्कर, 18 श्रद्धालु थे सवार 9 हुए घायल

Jeep Going to Purnagiri With Devotees Collided With The Bus in Tanakpur: हेलो दोस्तों टनकपुर से एक खबर सामने आई है। जहां पर पिथौरागढ़ हाइवे पर ककराली गेट के पास एक मैक्स वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में रेलिंग से टकरा गया।

जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय मैक्स वाहन श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। मैक्स वाहन के रेलिंग से टकराते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घायल श्रद्धालुओं को बहार निकाला. और घायलों काे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका इलाज चल रहा है।

मैक्स वाहन और बस की हुई टक्कर | Jeep Going to Purnagiri With Devotees Collided With The Bus in Tanakpur

बताया जा रहा है की मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब पिथौरागढ़ हाइवे पर पड़ने वाले ककराली गेट तड़ागी पेट्रोल पंप के पास. एक मैक्स वाहन मां पूर्णागिरि जा रहे भक्तो को वाहन में बिठाकर कर ठूलीगाड़ को जा रहा था। जिस मैक्स वाहन का नंबर यूके03टीए 0170 था। ठूलीगाड़ लेकर जा रहे मैक्स वाहन के आगे एक श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस भी जा रही थी। जिसका नंबर यूके 07पीए3476 था।

इसे भी पढ़े:- यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर लगी धारा 144, 60 मिनट में दर्शन न करने पर वापस लोड आएंगे घोड़े खच्चर

जिसके बाद मैक्स वाहन के चालक ने अपने वाहन को बस से आगे निकालने की सोची और बस को ओवरटेक करने लगा। और इसी प्रयास में मैक्स का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया। और फिर मैक्स वाहन रेलिंग तोड़कर सड़क पर पलट गया। मैक्स वाहन में 18 श्रद्धालु थे। जिनकी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मैक्स के पास पहुंचे और उन्हें बहार निकाला।

मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

मैक्स वाहन के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही एसएसआई बीएस बिष्ट पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। और एक्सीडेंट में हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाया। साथ ही बस और मैक्स दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ गंभीर घायलों को चिकित्सक डा. आफताब अंसारी ने अपने वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों की टीम घायलों के इलाज में लगी हुई है।

इसे भी पढ़े:- व्हाट्सएप पर साइबर ठगी का शिकार बना लेफ्टिनेंट कर्नल, ठगों ने लगाया 9 लाख का चूना

बताया जा रहा है की सीएमएस ने बताया की घायलों की हालत में सुधार है। और श्रद्धालुओं ने बताया कि वह सभी लोग कासगंज से दोपहर स्टेशन पर पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन से आए थे। और शहर से मैक्स वाहन में बैठ कर मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे थे। और यह भी बताया जा रहा है की एक्सीडेंट होने के बाद मैक्स वाहन चालक वहां से भाग गया।

घायलों के नाम

मैक्स वाहन के एक्सीडेंट में घायल हुए 9 लोगो के नाम हमने नीचे दिए है।

NO.NameAge
1सुशीला देवी55
2दिनेश राजपूत35
3मानवती60
4रामबेटी50
5कृष्णा8
6रुबी32
7राकेश34
8शिखा14
9वंशिका14

इसे भी पढ़े:- Roorkee News: बदमाशों ने रात 3 बजे रोकी दो ट्रेनें, लूटने का किया था प्रयास, विरोध पर ट्रेन पर बरसाए पत्थर

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here