HomeखेलRohit Sharma को कप्तानी से हटाने के बाद Mumbai Indians के फैन्स...

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने के बाद Mumbai Indians के फैन्स में मचा बवाल, फैन्स ने जलाई जर्सी , कैप

हेलो दोस्तों यदि आप आईपीएल देखते हो और मुंबई इंडियंस के फैन हो तो आपके लिए बुरी खबर है। मुंबई इंडियंस ने कल एक चौकाने वाला खुलासा किया जिसमे Rohit sharma को Mumbai Indians की कप्तानी से बहार कर दिया है। जिसने सभी मुंबई इंडियंस को चाहने वालो का दिल तोड़ दिया है। जिसके कारण रोहित के फैन मुंबई इंडियंस से बहुत नाराज है। और मुंबई इंडियंस के इस फैसले से बिलकुल खुश नहीं है।

कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी

जैसा की आप अब तक जान गए होंगे की मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। तो सवाल उठता है। की अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा तो बता दे शायद आपको पता होगा की हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने वापस से गुजरात से खरीद लिया है।

और वह आने वाले 2024 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। लेकिन अब एक खबर सामने आई है। जिसके अनुसार इस बार हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के साथ ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी करेंगे। जिसने मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैन्स को चौंका दिया है।

इसे भी पढ़े:- Puja Tomar Indian MMA Fighter ,Who won MFN12 Title?

Rohit Sharma ने दिलाई इतनी ट्रॉफी

रोहित शर्मा एक सफल कप्तान है। और पिछले 10 सालो से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे है। रोहित शर्मा ने 10 सीजन की कप्तानी के साथ ही मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी दिला चुके है। और यदि आईपीएल की सभी टीमों में सबसे सफल कप्तान अगर कोई है तो उसमे पहला नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है।

2013MI vs CSK
2015MI vs CSK
2017MI vs RPS
2019MI vs CSK
2020MI vs DC

Rohit Sharma के फैन्स ने सोशल मीडिया पर निकाली अपनी भड़ास

मुंबई इंडियंस के Rohit sharma को कप्तानी से हटाने के फैसले के कारण फैन्स मुंबई इंडियंस पर भड़क गए और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए बहुत कुछ लिखा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की में 12 साल (2011-2023) तक इस फ्रैंचाइजी का समर्थन किया. हर मैच को पूरी लगन से देखा. जीत के लिए प्रार्थना की. 17 और 19 का फाइनल जीतने पर खुशी के आंसू रोया. 2018 के एलिमिनेशन पर रोया कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा।

और एक यूजर ने तो यहाँ तक लिख दिया की नींद नहीं आ रही है। अब तो नींद मुंबई इंडियंस की हार के बाद ही आएगी। तो किसी ने लिखा की मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा को धोका देना युगो युगो तक याद रखा जाएगा। और कुछ फैन्स ने तो मुंबई इंडियंस की जर्सी को जलाते हुए X पर वीडियो को पोस्ट भी किया।

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर MI को झटका

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के फैसले को लेकर गुस्साए लोगो ने अपनी नाराजगी को अलग अलग तरह से दिखाया। किसी ने मुंबई इंडियंस की जर्सी जला दी तो किसी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ X पर बहुत कुछ लिखा। कुछ लोगो ने तो अपनी नाराजगी दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसका नतीजा यह हुआ की मुंबई इंडियंस में लगभग 5 लाख फॉलोअर्स कम होग गए है। जिसका नतीजा यह हुआ की मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स इतने कम हो गए की मुंबई इंडियंस चेन्नई से पीछे हो गई।


इसे भी पढ़े:- Gautam Gambhir Leave LSG IPL? | क्या गौतम गंभीर लखनऊ Super Giants को छोड़ रहे हैं?

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here