Homeऑटोमोबाइल5 Upcoming Tata Electric cars in India 2024: टाटा 2024 में मचाने जा...

5 Upcoming Tata Electric cars in India 2024: टाटा 2024 में मचाने जा रहा है धमाल लॉन्च करेगा ऐसी गाड़िया जिनकी रेंज और लुक को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

5 Upcoming Tata Electric cars in India 2024: टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है। जो इलेक्ट्रिक कार बनाने के मामले में भारत में पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत में अगर किसी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा बिकती है तो वो टाटा की है। जो इलेक्ट्रिक के मामले में भारतीय बाजारों में अपना दबदबा बनाए हुए है। और टाटा मोटर्स अपने दबदबे को बनाए रखने के लिए अगले साल तक अपनी कुछ नई इलेक्ट्रिक कारो को भारतीय बाजारों में उतारने की तैयारी करने जा रही है।

5 Upcoming Tata Electric cars in India 2024

फ़िलहाल टाटा अपनी मात्र 2 इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन और टाटा टियागो के दम पर इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में धूम मचा रही है। और अब उम्मीद करी जा रही है की टाटा की आने वाली यह इलेक्ट्रिक कार आते ही। इलेक्ट्रिक कार की दुनिया को हिला कर रख देगी। तो आइये जानते है टाटा की आने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारो के बारे में।

Tata punch EV

Tata punch EV

टाटा की आने वाली इलेक्ट्रिक कार में नंबर एक पर आने वाली कार tata punch EV है। जिसे अगले साल 2024 के फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। और अगर इस कार के डिजाइन की बात करे तो अभी तक इस कार का डिजाइन सामने नहीं आया है। लेकिन परिक्षण करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी है। जिसमे से एक परिक्षण तस्वीर में 10.25 इंच की टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखा गया है।

और इसके आलावा कुछ और तस्वीरें भी सामने आई है जिन्हे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है। की इस कार में हमें कई नई चीजे देखने को मिल सकती है। जैसे हमें इसमें गियर लीवर की जगाह पर गैर नॉब, 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और सामने की तरफ बंद ग्रिल देखने को मिलती है।

अगर इसके अलावा कुछ और फीचर की बात करे तो किसी भी इलेक्ट्रिक कार में उसकी बैटरी और रेंज बहुत मायने रखती है। और अभी तक tata punch EV के बैटरी के विकल्पों को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की इस कार के पहले बैटरी पैक में हमें 300 किलोमीटर की रेंज और दूसरे बैटरी पैक से 350 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल सकती है।

Tata Safari Electric

Tata Safari Electric

Tata Safari Electric कार टाटा के द्वारा लॉन्च करे जाने वाली एक बेहतरीन कार है। टाटा का सफारी मॉडल टाटा के सबसे पुराने और बेहतरीन मॉडल में से एक है। और अब टाटा इस मॉडल को इलेक्ट्रिक में निकालने जा रहा है। जो एक जबरदस्त डिजाइन और लुक के साथ आएगी। कुझ रिपोर्ट के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है। साल 2024 में टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक के लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही टाटा सफारी इलेक्ट्रिक को भी भारतीय बाजारों में लॉन्च कर दिया जाएगा।

इस गाड़ी के डिजाइन की बात करे तो इस गाड़ी के डिजाइन को टाटा सफारी के डीजल मॉडल के डिजाइन की तरह रखे जाने की उम्मीद है। इस गाड़ी की रेंज की बात करे तो कुछ रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है। की इस गाड़ी को 60kWh बैटरी के साथ साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो 500 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसके साथ ही हमें इसमें डुअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप देखने को मिल सकता है। जो इस गाड़ी को दमदार बनाता है।

एक बार इसे भी पढ़े:- Xiaomi Electric Car: मोबाइल की दुनिया में तहलका मचाने के बाद कार की दुनिया में तहलका मचाने आ रही है Xiaomi कार

Tata Harrier Electric

Tata Harrier Electric

टाटा की आने वाली इलेक्ट्रिक कारो में अगले नंबर पर Tata Harrier Electric आती है। टाटा के हेरियर मॉडल ने भारतीय बाजार में आते ही तहलका मचा दिया था। और अब उम्मीद की जा रही है। टाटा का हैरियर इलेक्ट्रिक मॉडल भी आते ही भारतीय बाजारों में छाने वाला है। टाटा के टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक को पहले ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया था। और अब माना जा रहा है। की इस कार को अगले साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपय के आस पास हो सकती है।

टाटा के डिजाइन की बात करे तो। टाटा की इस टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार को कई बार परिक्षण करते हुए देखा जा चूका है। जिसे देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है। की इस कार को एक नए फेसलिफ्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके आलावा टाटा की इलेक्टिक कार की बैटरी की बात करे तो। टाटा की इस कार के बैटरी पैक को लेकर टाटा ने आधिकारिक तोर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है। की इसे 60kwh बैट्री पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो 500 किलो मीटर की रेंज दे सकती है।

Tata Curvv Electric

Tata Curvv Electric

टाटा की तरफ से आने वाली Tata Curvv Electric कार लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है। यह कार एक फीचर स्टिक लुक और शानदार डिजाइन के साथ आती है। जो इस कार को सभी गाड़ियों से अलग बनाती है। यह टाटा का एक नया मॉडल होने वाला है। जिसे इलेक्ट्रिक, डीजल और पेट्रोल तीनो मॉडल में लॉन्च किया जाएगा। टाटा की कार में हमें भर भर के फीचर देखने को मिलने वाले है।

इस कार को अगले साल 2024 में लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। और अब अगर इसकी रेंज की बात करे तो इसकी आधिकारिक तोर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है। की इस कार में हमें 400 से 500 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल सकती है। और साथ ही इस कार की कीमत 10.50 लाख रुपए के आस पास रखी जा सकती है।

एक बार इसे भी पढ़े:- Kia Sonet Facelift Brochure 2024: kia ने लॉन्च कर दी है अपनी बेहतरीन SUV कार, फीचर और लुक के मामले में दे रही है सभी गाड़ियों को टक्कर

Tata Sierra Electric

Tata Sierra Electric

टाटा की Tata Sierra Electric कार के बारे में बात करे तो इसमें हमें बहुत शानदार क्लासी और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। जिसे लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाड़ी को 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। जिसके बाद हर कोई इस कार का दीवाना हो गया है। यह एक suv कार होने वाली है। और अगर इस कार की रेंज की बात करे तो इस गाड़ी में हमें 500 से 550 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल सकती है।

इस गाड़ी के लॉन्च के बारे में बताए तो इसकी लॉन्च डेट को लेकर टाटा की तरफ से अभी तक कोई सूचना नहीं आई है।लेकिन कहा जा रहा है। की इस कार को 2024 के अंत में या 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।


एक बार इसे भी पढ़े:- Aprilia RS 457 Launch: स्पोर्ट बाइक की दुनिया में Ninja और KTM को टक्कर देने आ रही है ये धसू बाइक, जाने कब होगी लॉन्च

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here