HomeUttarakhandUttarayani Kauthig Mela 2024: उत्तराखंड के खटीमा में उत्तरायणी कौथिग मेले का...

Uttarayani Kauthig Mela 2024: उत्तराखंड के खटीमा में उत्तरायणी कौथिग मेले का हुआ शुभारम्भ, निकली एक से बढ़कर एक झांकियां

Uttarayani Kauthig Mela 2024: खटीमा में उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारम्भ हो गया है। जो एक 6 दिवसीय मेला है। यह मेला मकर संक्रांति के अवसर पर लगाया जाता है जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध की और जाना शुरू करता है और दिन बड़े होने शुरू होते है। इस लिए इस मेले का नाम उत्तरायणी कौथिग मेला रखा गया है। इस मेले में उत्तराखंड सहित देश की अलग अलग संस्कृतियों को एक साथ देखने का मौका मिलता है।

उत्तरायणी कौथिग मेले का आयोजन | Uttarayani Kauthig Mela 2024 | UTTARAKHAND KAUTHIG MELA 2024

उत्तरायणी कौथिग मेले का आयोजन कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के द्वारा किया जा रहा है। इस छह दिवसीय मेले में हमें भारत की कई भारतीय संस्कृतियों को कलश यात्रा में देखने का मौका मिला। जिसका नेतृत्व हर साल की तरह घोड़े पर सवार गोल्ज्यू देवता के पात्र के द्वारा किया गया। इस मेले के पहले दिन लोक गायक अमित बाबू गोस्वामी ने प्रदर्शन किया। और लोगो का दिल जीत लिया। जिसके बाद कई कलाकार ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Teacher Vacancy 2024: शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में निकाली 10 हजार पदों पर भर्ती, आयोग को भेजा प्रस्ताव

कलश यात्रा | Uttarayani Kauthig Mela 2024

Uttarayani Kauthig Mela 2024 2

इस आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले की शुरुआत कलश यात्रा से की गई। जिसे एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस यात्रा की शुरुआत तराई बीज निगम से शुरू हुई जो शहर के अलग अलग रास्तो से होते हुए निकली। इस यात्रा में कई रंगारंग झांकियां और भारतीय संस्कृति देखने को मिली। इस यात्रा में बाहुबली हनुमान, सिद्धेश्वर शिव मंदिर, प्रिंस झांकी पीलीभीत, श्री गणेश रथ, मां दुर्गा का रथ, राम दरबार, सांस्कृतिक समिति बग्घा 54, थारू समाज की झांकी और शिव-पार्वती दरबार जैसी कई झांकियां देखने को मिली। साथ ही इस यात्रा में अलग अलग स्कूल के बच्चो ने बैनर और झंडों के साथ इस यात्रा में भाग लिया।

इसे भी पढ़े:- Vikram Tempo Body and Stripe Color Decided: विक्रम-टेंपो चलाने के आए नए नियम, करना होगा नियमों का पालन, नहीं तो पड़ेगा महंगा

दीप जलाकर हुई उत्तरायणी कौथिग मेले की शुरुआत | UTTARAKHAND KAUTHIG MELA 2024

इस उत्तरायणी कौथिग मेले में रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत मंच अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, सचिव भुवन भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत, मेला प्रभारी केडी भट्ट, कोषाध्यक्ष बीएस मेहता ने दीप जलाकर की। जिसके बाद कई बड़े कलाकारों ने अपने लोक गीत गाकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही जितेंद्र एवं राकेश रोहेला, साधना विश्वकर्मा, गायक भुवन चंद्र पांडेय जैसे कई प्रमुख लोगो ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इसे भी पढ़े:- Defense Minister Rajnath Singh laid the foundation stone of Gurukulam: हरिद्वार में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा गुरुकुलम, लगेंगे इतने करोड़ रुपए

प्रश्न: हम उत्तरायणी मेला क्यों मनाते हैं?

उत्तर: उत्तराखंड में उत्तरायणी मेले का आयोजन मकर सक्रांति (उत्तरायणी) के पावन पर्व पर किया जाता है।

प्रश्न: उत्तराखंड का सबसे पुराना मेला कौन सा है?

उत्तर: उत्तराखंड का सबसे पुराना मेला उत्तरायणी मेले को माना जाता है जो मकर सक्रांति पर आयोजित किया जाता है।

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here