HomeUttarakhandUttarakhand to Ayodhya Direct Bus: उत्तराखंड से अयोध्या जाने वाले लोगो को...

Uttarakhand to Ayodhya Direct Bus: उत्तराखंड से अयोध्या जाने वाले लोगो को मिला तोहफा इन चार शहरों से चलेगी अयोध्या के लिए सीधी बस

Uttarakhand to Ayodhya Direct Bus: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार शहरों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए है। जिसमे की काठगोदाम में पहले ही अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। और अब काठगोदाम सहित चार और शहरों में भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी में लोग जुट गए है। जिसके बाद अब लोग इन शहरों से भी सीधे अयोध्या जा सकेंगे और भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समीक्षा बैठक

5 जनवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बैठक की। यह परिवहन विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक थी। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस स्टेशनों को आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने को भी कहा। और उन्होंने सड़कों के किनारे पौधे लगाने के भी आदेश दिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी ने बसों के माध्यम से सरकारी योजनाओ को आम लोगो तक पहुँचाने को कहा। साथी ही यातायात के नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने को भी कहा। और पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा की नजरो से पर्वतीय क्षेत्रों में पुराने वाहनों की जगह नए वाहनों को चलाए जाने के भी आदेश दिए।

इन चार शहरों में चलेगी अयोध्या के लिए बस सेवा

जैसे की अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद लोगो की जरूरतों को देखते हुए। मुख्यमंत्री धामी जी ने उत्तराखंड के काठगोदाम के साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश से भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। क्योकि अयोध्या में राम मंदिर के प्रति लोगो के दिलो में बहुत आस्था है। और इसलिए कई श्रद्धालु और पर्यटक अधिक संख्या में अयोध्या जाएंगे। और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। जिसको देखते हुए धामी जी ने यह फैसला लिया।

लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। की यह बस सेवा कब से और किस समय इन शहरों से चलेगी। परन्तु उम्मीद करी जा रही है। की यह बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री धामी जी ने श्रद्धालु और पर्यटको की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने की भी बात करी है।

अयोध्या के लिए काठगोदाम से इस समय से चलेगी बस

3 जनवरी से काठगोदाम से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जा चुकी है। जो काठगोदाम से रात 8 बजे चलेगी। और 8:30 बजे हल्द्वानी से चलेगी। जो सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। और वहां से चलकर सुबह 9 बजे तक अयोध्या पहुंच जाएगी। काठगोदाम से अयोध्या तक का सफर कुल मिलाकर 13 घंटो का होने वाला है। और अब यह बस सेवा काठगोदाम के साथ-साथ उत्तराखंड के तीन ओर शहरों में भी चलाई जाएगी।

उत्तराखंड से अयोध्या डिस्टेंस

अगर आप उत्तराखंड से अयोध्या जाना चाहते हो तो बता दे की उत्तराखंड से अयोध्या की दुरी 714.8 km है। जिसे बस के द्वारा पूरा करने में लगभग 13 से 15 घंटे का समय लगता है। जो इस बात पर भी निर्भर करता है। की आप उत्तराखंड के किस शहर से अयोध्या जा रहे है। अगर आप काठगोदाम से अयोध्या जाते हो तो यह दुरी मात्र 496 km होती है। जिसे पूरा करने में लगभग 9 से 12 घंटे का समय लगता है।


इसे भी पढ़े:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 सदस्यों की एक प्रारूप समिति का गठन कर दिया है।

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here