HomeUttarakhandUttarakhand Bhu Kanun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 सदस्यों की एक...

Uttarakhand Bhu Kanun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 सदस्यों की एक प्रारूप समिति का गठन कर दिया है।

Uttarakhand Bhu Kanun: पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में भू कानून को लेकर गर्मा गर्मी चल रही है। और सरकार पर भूमि कानून 371 और मूल निवास 1950 कानून को उत्तराखंड में जल्दी लागू करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते 24 दिसंबर 2023 को देहरादून में एक महारैली का भी आयोजन किया जा रहा है।

भू कानून को जल्द ही बनाने के दबाव के कारण भू कानून बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। जिसने भू कानून बनाने को लेकर अपनी रिपोट को सरकार को भेज भी दी थी। जिसमे भू कानून को बनाने को लेकर स्पष्टता नहीं हुई।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand: टीचर के पढ़ाने का एक अनोखा तरीका, लोगो ने किया काफी पसंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनाई कमेटी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami formed a committee)

Uttarakhand Land Law:उत्तराखंड में भू कानून बनाने को लेकर समय समय पर आंदोलन होते रहे है। और पहले आई सरकारों ने इस को लेकर कई आदेश भी जारी करे थे। लेकिन इस पर अभी तक कोई कानून नहीं बन सका है। लेकिन उत्तराखंड में भू कानून को लेकर चल रही गर्मा गर्मी अब और ज्यादा तेज हो गई है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक प्रारूप समिति का गठन कर दिया है।

जो एक 5 सदस्यों की कमेटी होने वाली है। और यह कमेटी भू कानून को प्रदेश में सही तरह से लागू करने में मदद करेगी। इस कमेटी का मुख्य अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को बनाया गया है। और इनके साथ इस कमेटी में राजस्व विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन, प्रमुख सचिव न्यायसचिव और मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश कांडपाल सदस्य के रूप में रहेंगे।

इसे भी पढ़े:- Uttarkashi ke Janglon me Lagi Aag: तीन दिन से धूं-धूंकर जल रहे है


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here