HomeUttarakhandपिथौरागढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, आदि कैलाश और ओम पर्वत की...

पिथौरागढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा हुई आसान, कर सकेंगे हेलीकॉप्टर से दर्शन

Uttarakhand launches first ever helicopter yatra for Adi Kailash and Om Parvat: हेलो दोस्तों यदि आप घूमने के शौकीन है। और उत्तराखंड घूमना चाहते है तो आपको आदि कैलाश और ओम पर्वत पर घूमने जरूर जाना चाहिए। क्योकि अब यहाँ पर घूमने जाना और भी आसान हो गया है। क्योकि इन जगहों पर घूमने जाना बिलकुल भी आसान नहीं था। लेकिन अब यहाँ घूमने जाने के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन आज यानी 1 अप्रेल 2024 को किया गया है।

16 यात्रियों ने किये आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन | Uttarakhand launches first ever helicopter yatra for Adi Kailash and Om Parvat

आदि कैलाश और ओम पर्वत भारत के पिथौरागढ़ में पड़ता है। जो भारत चीन सीमा पर स्थित है। और कई लोगो का सपना होता है। वहां पर घूमने जाने का. और अब यह सपना पूरा करना और भी आसान हो गया है। क्योकि अब यहाँ पर यात्रा करने के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस आज से शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े:- Kedarnath Opening Date 2024: केदारनाथ मंदिर में जाने के लिए हो जाये तैयार, इस दिन से खुल जाएंगे मंदिर के कपाट

जिसमे आज गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा के लोगो ने सफर किया। आज शुरू हुई इस आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा में कुल 16 लोगो ने यात्रा की। इन 16 लोगो में 9 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल थी। जो इस यात्रा को पूरी करने के बाद बहुत खुश हुए।

पिथौरागढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बता दे यह हेलीकॉप्टर यात्रा पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए. उत्तराखंड पर्यटन विभाग की तरफ से करवाई गई। जिसमे कुमाऊं मंडल विकास निगम, रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड और ट्रिप टू टेंपल ने सहयोग दिया। जिनके कारण आज यानी 1 अप्रैल से यह सेवा शुरू हो पाई। और 16 लोगो को पिथौरागढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिये आदि कैलाश और ओम पर्वत को करीब से देखने का मौका मिला।

इसे भी पढ़े:- Bageshwar Uttarakhand: क्या है बागेश्वर की प्रसिद्धि कौन से देवता की होती है साधना-पूजा

बम-बम भोले के जयकारों से गूँजा पूरा हवाई अड्डा

सोमवार को यानी 1 अप्रेल को नैनीसैनी हवाई अड्डे से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू की गई। जिसे रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रिप टू टैंपल, केएमवीएन के सहयोग से शुरू किया गया। यात्रा की शुरुआत यात्रियों ने बम-बम भोले के जयकारों से की जिससे पूरा हवाई अड्डा गूँज गया।

यात्रियों ने दो घंटे के भीतर ही आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन पूरे कर लिए। और दर्शन करने के बाद वापस लौटकर यात्री बहुत खुश हुए। और उन्होंने कहा की उन्हें साक्षात आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन हुए। साथ ही यात्रियों ने पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एयर अथॉरिटी की तारीफ करते हुए सराहना की। और कहा की जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। उससे अधिक संख्या में लोग यहाँ घूमने आएंगे।

पायलट ने बोली यह बात

इस यात्रा पर हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया। की उन्हें टेक ऑफ करने और 16 हजार फुट की ऊंचाई पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। साथ ही उन्होंने बताया की क्रू ने 10 हजार फुट पर ऑक्सीजन का प्रयोग किया. और वहीं पैसेंजर ने 13 हजार फुट से ऑक्सीजन का प्रयोग किया। और इस यात्रा के बीच हेलीकॉप्टर के अंदर तापमान 23 डिग्री रहा।

पायलट ने यह भी बताया की. उन्होंने कालापानी से ओम पर्वत तीन चक्कर लगाए। जिसके बाद उन्होंने ओम पर्वत के दर्शन किए. जिसके बाद वह ज्योलिंगकांग गए. जहां पर यात्रियों को आदि कैलाश के दर्शन कराए गए। और उन्होंने यह भी बताया की यात्रियों को बुधवार को दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।


इसे भी पढ़े:- Bharat Mata Mandir Haridwar : यह मंदिर सभी मंदिरों से अलग क्यों है? जानिये क्यों?

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here