HomeJobsUKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: LT के 1544 पदों पर निकली भर्ती,...

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: LT के 1544 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से आवेदन होंगे शुरू

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: हेलो दोस्तों उत्तराखंड के युवा लोगो के लिए आयोग की तरफ से एक खबर निकलकर आई है. जिसने सभी युवा लोगो के चेहरे पर ख़ुशी ला दी है। यदि आप भी उत्तराखंड के रहने वाले है. और सरकारी नौकरी की तयारी कर रहे है. तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। क्योकि आयोग की तरफ से UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। जिसमे Assistant Teacher की भर्ती शुरू होने की खबर दी गई है। आइये जानते है इस भर्ती के बारे में।

आयोगउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 
भर्ती का नामUKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024
कुल पद1544
आवेदन तिथि22 मार्च 2024
आवेदन की अंतिम तिथि12 अप्रेल 2024
आयु सीमा21 वर्ष से 42 वर्ष
ऑफिशियल साइटsssc.uk.gov.in

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024: क्लर्क,कैशियर, सहायक प्रबंधक आदि पदों के लिए भर्ती

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024

भारत में सरकारी नौकरी के पद घटते जा रहे है। और सरकारी नौकरी करने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है। और ऐसे में Assistant Teacher की भर्ती निकलना एक खुशी का मौका है। इस Assistant Teacher की भर्ती की सुचना आयोग के द्वारा 14 मार्च को दी गई थी। जिसमे कुल पदों की संख्या के साथ-साथ सब कुछ बताया गया है।

यह UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 भर्ती में कुल पदों की संख्या 1544 है। जिसमे से उत्तराखंड गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक के कुल 786 पद निकाले गए है। और वहीं कुमाऊ मंडल के 758 पद निकाले गए है। जो कुल मिलाकर टोटल 1544 पद होते है। जिन पर इस साल 2024 में भर्ती होनी है।

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां

यदि आप इस सहायक अध्यापक की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है। तो आपके लिए यह एक खुशी का मौका है। क्योकि इस भर्ती में आवेदन करने की शुरुआत बहुत जल्द यानि 22 मार्च 2024 से शुरू होने वाली है। जिसके बाद इन फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रेल रखी गई है। और इसी के साथ अगर आपसे फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है। तो फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 16 अप्रेल से 18 अप्रैल के बीच रखी गई है।

विवरणतिथि
आवेदन तिथि22 मार्च 2024
आवेदन की अंतिम तिथि12 अप्रेल 2024
सुधार करने की अंतिम तिथि16 अप्रेल से 18 अप्रैल

इसे भी पढ़े:- Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल में पढ़ने का सपना होगा पूरा, एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट हुए घोषित

Assistant Teacher Recruitment Educational Qualification | सहायक अध्यापक भर्ती शैक्षिक योग्यता

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 1

अगर आप सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन करना चाहते है। तो बता दे की इसके लिए कुछ शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। जिसमे सभी आवेदन देने वाले लगभग सभी आवेदकों के लिए बी.एड अनिवार्य कर दी गई है। और कुछ विषय के अध्यापकों की भर्ती में शैक्षिक योग्यता में कुछ अंतर भी है। इसकी जानकारी आप इस भर्ती की नोटिफिकेशन pdf पढ़कर पा सकते है।

Assistant Teacher Recruitment Age Limit | सहायक अध्यापक भर्ती आयु सीमा

यदि आपकी शैक्षिक योग्यता सहायक अध्यापक भर्ती 2024 के अनुसार सही है। तो इसके बाद आपकी उम्र भी इस भर्ती के लिए सही होनी चाहिए। जिसे आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसमे इस आवेदन देने वाले व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। और इस बात का ध्यान रखना अनिवार्य है। की इस आयु की गणना 01 जुलाई 2024 से होगी। और यदि किसी व्यक्ति की आयु 01 जुलाई 2024 तक 42 वर्ष से ऊपर हो जाती है. या 01 जुलाई 2024 तक व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से कम रह जाती है। तो ऐसा व्यक्ति इस भर्ती में आवेदन नहीं भर सकेगा।

न्यूनतम आयु सीमा21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा42 वर्ष
गणना आयु सीमा01 जुलाई 2024

इसे भी पढ़े:- NTA NCHM JEE Online Form 2024: NTA NCHM JEE के आवेदन की अंतिम तिथि होगी 31 मार्च, इन सब बातों का रखना होगा ध्यान

Assistant Teacher 2024 Recruitment Fee | सहायक अध्यापक 2024 भर्ती शुल्क

उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आवेदन के लिए शुल्क भी लिया जाता है। इसी प्रकार इस UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 के लिए भी आयोग द्वारा कुछ शुल्क रखा गया है। जो अलग-अलग वर्गों के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। भर्ती के आवेदन में जनरल और ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए यह शुल्क 300 रूपये रखा गया है। और एससी और एसटी के आवेदकों की लिए यह शुल्क 150 रूपये रखा गया है। जो सभी आवेदकों को आवेदन भरते समय जमा करना होगा।

वर्ग शुल्क
जनरल, ओबीसी 300/-
एससी, एसटी 150/-

Assistant Teacher Salary | सहायक अध्यापक वेतन

सहायक अध्यापक एक अच्छी पोस्ट है। जिस वजह से इस पोस्ट पर वेतन भी अच्छा खासा मिलता है। बताया जा रहा है. की इस सहायक अध्यापक पद पर कार्य करने वाले अध्यापको को 44900 रुपये से 142400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

वेतन44900 से 142400
लेवल सात

इसे भी पढ़े:- UPSC Exam 2024 Date: योग्यता में बदलाव, उम्र सीमा आदि के बारे में पूरी जानकारी जानें


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here