HomeUttarakhandHaridwarदो नाबालिग लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, शादी की इजाजत मांगने...

दो नाबालिग लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, शादी की इजाजत मांगने दोनों पहुंची ज्वालापुर कोतवाली

Two Teenage Girls Reached The Police Station Adamant on Marrying Each Other: ज्वालापुर से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जिसमे दो नाबालिग लड़कियां आपस में एक दूसरे से शादी करना चाहती थी। और वह कोतवाली में जाकर पुलिस से शादी करने की अनुमति मांगने लगी। पुलिस वाले इन नाबालिग लड़कियों की बात सुनकर दंग रह गए। जिसके बाद पुलिस वालो ने लड़कियों को समझा बुझाकर उनके परिवार वालों के साथ वापस घर भेज दिया।

दो नाबालिग लड़कियों को एक दूसरे से हुआ प्यार | Two Teenage Girls Reached The Police Station Adamant on Marrying Each Other

खबर अनुसार बताया जा रहा है. की ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग लड़की कुछ दिनों पहले अपने घर वालों के साथ पिरान कलियर गई थी। और वहां पर उसे सहारनपुर की रहने वाली एक लड़की मिली। और उनकी आपस में गहरी दोस्ती हो गई। साथ ही उनके बीच नजदीकियां इतनी अधिक हो गई की वह एक दूसरे को मैसेज व कॉल करने लगी। और वह रोज बातें करने लगे।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड बसों की दिल्ली में होगी एंट्री बंद, ऑक्टूबर से दिल्ली में हो जाएगा ये नियम लागु, जाने क्या है नए नियम

लेकिन अभी तो कुछ नहीं हद तो तब हो गई जब सहारनपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की अचानक से ज्वालापुर पहुँच गई। और ज्वालापुर में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ ज्वालापुर कोतवाली चली गई। और जब पुलिस अधिकारी ने उनसे वहां आने का कारण पूछा तो कारण सुनने के बाद उनके भी होश उड़ गए।

पुलिस ने समझाकर भेजा वापस घर

ज्वालापुर कोतवाली पहुंची दोनों नाबालिग लड़कियों ने पुलिस अधिकारी को चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया। की वह दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। और एक दूसरे के बिना नहीं जी सकती। साथ ही वह एक दूसरे से शादी करना चाहती है। जिसके लिए उन्हें इजाजत दी जाए वह शादी कर सके।

पुलिस ने दोनों लड़कियों की बात सुनने के बाद उन दोनों लड़कियों के घरवालों को बुलाया। और सभी के सामने उन लड़कियों को समझा बुझा कर वापस घर जाने के लिए मना लिया। जिसके बाद दोनों लड़किया अपने अपने घर चली गई।


इसे भी पढ़े:- एक लाख की सुपारी देकर सास को उतारा मौत के घाट, तकिया से दम घोटकर करी हत्या

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here