HomeUttarakhandउत्तराखंड के 2 जवान गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह आतंकी हमले में...

उत्तराखंड के 2 जवान गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह आतंकी हमले में हुए शहीद, परिवार में छाया मातम, पुंज जिले में हुआ था हमला

Poonch terror attack: देव भूमि उत्तराखंड से एक दुःख भरी घटना सामने आई है। जहां देश के 5 जवान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है। यह घटना जम्मू कश्मीर के पूछ जिले की है। जहां पर आतंकी हमला हुआ और उत्तराखंड के रहने वाले दो जवानो ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह घटना पिछले बृहस्पतिवार की है। शहीद जवानों के परिवार में इस बात का पता चलते ही उनके घरो में मातम छा गया। जिनमे से एक शहीद जवान कोटद्वार (पौड़ी) का रहने वाला था। और दूसरा जवान चमोली का निवासी था।

शहीद गौतम कुमार | Shaheed Gautam Kumar

Poonch terror attack: आतंकी हमले में शहीद हुए जवानो में से एक जवान का नाम गौतम कुमार था। जो कोटद्वार (पौड़ी) के शिवपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है। की गौतम कुमार साल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। जिन्होंने गौचर में हुई भर्ती में हिस्सा लिया था। जिसके बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बने थे। गौतम कुमार 30 नवंबर को छुट्टी लेकर घर गए थे। और 16 दिसंबर को वापस ड्यूटी पर आए थे।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand: टीचर के पढ़ाने का एक अनोखा तरीका, लोगो ने किया काफी पसंद

इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में चल रही थी। जहा पर वह 89 आर्म्ड रेजिमेंट में राइफलमैन के पद पर कार्यरत थे। और इनकी मार्च में शादी भी होने वाली थी। लेकिन गौतम कुमार के शहीद होने की खबर ने घर में शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

शहीद बीरेंद्र सिंह | Shaheed Birendra Singh

Poonch terror attack: हमले में शहीद हुए दूसरे जवान का नाम बीरेंद्र सिंह है। जो चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के सैनिक बाहुल्य गांव बमियाला निवासी थे। जो साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। इन्हे 15 गढ़वाल राइफल सेना में राइफलमैन के रूप में भर्ती किया गया था। बीरेंद्र सिंह भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तैनात थे। और 6 जनवरी को छुट्टी लेकर घर भी जाने वाले थे। बीरेंद्र सिंह शादीशुदा थे। और इनकी इशिका और आयशा नाम की 2 बेटियां भी थी।

यह भी पढ़े: अगर आप किसी को कूड़ा फेंकते हुए देखें तो फोटो खींच लें, उत्तराखंड सरकार आपको इनाम देगी, जाने क्या रहेगा प्रोसेस?

कब हुआ पुंज हमला | When did the mass attack happen?

Poonch terror attack: यह आतंकी हमला 21 दिसंबर बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर 3 बजकर 45 मिनट के आस पास किया गया था। जहां पर कुछ घात लगाए आतंकवादियों ने एक ट्रक और एक जिप्सी पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमे 5 जवान शहीद हुए। और 2 जवान घायल हुए।

यह भी पढ़े: Nainital New Year News: क्रिसमस और न्यू ईयर पर नैनीताल जानने का सोच रहे हो, नहीं मिलेगी एंट्री प्रशासन ने बनाये नए नियम


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here