HomeUttarakhandउत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उठाया सख्त कदम, वन विभाग के 17 कर्मचारियों...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उठाया सख्त कदम, वन विभाग के 17 कर्मचारियों पर की ठोस कार्रवाई जिनमे से 10 किये निलंबित

Strict Action Taken Against 17 Forest Department Employees: उत्तराखंड के जंगलों में आग के फैलने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। और मंगलवार को भी जंगलो में आग लगने की 68 घटनाए हमारे सामने आई है। जो की अब तक 1316 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैल चुकी है। और इन जंगलो की आग को रोकने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा कई कदम उठाए जा रहे है। जिसके चलते आग की घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए धामी जी ने आज एक बैठक भी की थी।

वन विभाग के 17 कर्मचारियों पर की गई सख्त कार्रवाई | Strict Action Taken Against 17 Forest Department Employees

उत्तराखंड में वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग की तरफ से लापरवाही बरतने और जंगलो की आग पर नियंत्रण न पाने के कारण 17 कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई है। और उन 17 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों को ससपेंड भी कर दिया गया है। वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में दिए गए आदेशों की समीक्षा करते हुए वन विभाग के 17 कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई।

साथ ही सीएम धामी जी ने इस बैठक में कहा की उत्तराखंड की सरकार वनाग्नि को बढ़ावा देने वाले और आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसी के साथ धामी जी ने कहा की स्थानीय लोगों व वन विभाग की सहायता से जंगलों की आग पर काफी काबू पा लिया गया है। और बहुत जल्दी हम वनाग्नि पर पूरी तरह से काबू पा लेंगे।

इसे भी पढ़े:- हल्द्वानी से पदमपुरी जा रहे पिकअप पर गिरा जलता हुआ पेड़, 50 से अधिक घर भी आए आग की चपेट में

पिरूल लाओ-पैसे पाओ जैसे मिशन को चलाने के निर्देश

उत्तराखंड के जंगलो में लगी आग को देखते हुए रखी गई इस बैठक में फायर स्टेशनों पर जंगल में आग लगने की खबर के आते ही तेजी से कार्रवाई करने. और इस बात की खबर जल्दी से सीसीएफ, डीएफओ और पीसीसीएफ के कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कहा गया। जंगलो में आग बढ़ाने में पिरूल का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसलिए वनाग्नि को रोकने के लिए पिरूल को इकट्ठा करने के लिए पिरूल लाओ-पैसे पाओ जैसे मिशन को चलाने के भी निर्देश दिए गए।

वनाग्नि हो गई है आधी से कम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया की वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर काम किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द इस वनाग्नि को रोका जा सके। इसी के साथ उन्होंने कहा की सेना की सहायता लेने के साथ साथ अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जंगल की आग को रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा की वनाग्नि पर काबू पाना हमारे लिए एक बड़ी समस्या और चुनौती बनी हुई है। और उन्होंने अधिकारियो को फील्ड में जाने को कहा था. और वह भी वहां जा रहे है। और उन्होंने बताया की एक रिपोर्ट आई है जिसके अनुसार वनाग्नि आधी से कम हो गई है. और हमारा प्रयास है की जल्दी से जल्दी वनाग्नि पर पूरा नियंत्रण कर लिया जाए।


इसे भी पढ़े:- वनाग्नि को बढ़ावा देने पर पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार, वजह जानके हो गए सब हैरान

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here