Homeन्यूज़Sidhu Moosewala's Mother Gives Birth to a Child: सिद्धू मूसेवाले का हुआ...

Sidhu Moosewala’s Mother Gives Birth to a Child: सिद्धू मूसेवाले का हुआ फिर से जन्म, पिता ने शेयर की फोटो और वीडियो

Sidhu Moosewala’s Mother Gives Birth to a Child: सिद्धू मूसेवाला को भारत में आज हर कोई जानता है। जिन्होंने अपने गानों से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। और अब उनके छोटे भाई ने इस दुनिया में कदम रख लिया है। आज सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर एक बार फिर से माता पिता बन चुके है। और रविवार को इंस्टाग्राम पर बलकौर सिंह ने उनके पैदा हुए बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की।

काफी समय से इस बात को लेकर कश्मकश चल रही थी। की क्या सिद्धू मूसेवाले की माँ प्रेग्नेंट है या नहीं। कुछ लोगो का मानना था की यह खबर झूठी है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट का कहना था की यह खबर सही है। जिसको लेकर कन्फ्यूजन चल रही थी। लेकिन अब साफ हो गया है। की यह खबर सच थी। और अब सिद्धू मूसेवाले के भाई ने जन्म ले लिया है।

इसे भी पढ़े:- Siddhu Moose wala Mother Pregnant : पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी

सिद्धू मूसेवाले के पिता ने फोटो की शेयर

सिद्धू मूसेवाले के पिता ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के जन्म के बाद अपनी और अपने दुसरे बेटे की फोटो शेयर की। इस फोटो में बलकौर सिंह अपने दुसरे बेटे और अपने पहले बेटे सिद्धू मूसेवाले की फोटो के साथ नजर आ रहे है। और इसी के साथ उनके सामने केक भी रखा है। इस फोटो के साथ बलकौर ने एक पंजाबी में कैप्शन लिखा जिसमे उन्होंने कहा की वाहेगुरु के आशीर्वाद से उनका परिवार स्वस्थ है।

बलकौर ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। जिसमे वह अपने आज पैदा हुए बच्चे और अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारीयों के साथ दिखाई दिए। और उन्होंने अपने बच्चे को चम्मच से दूध भी पिलाया। इसी के साथ उन्होंने अस्पताल के कर्मचारीयों के साथ केक भी काटा. जिसे उन्होंने कर्मचारियों को खिलाया। और इस वीडियो को लोगो ने इतना प्यार दिया की अब तक उनकी इस वीडियो पर 495k लाइक आ चुके है।

इसे भी पढ़े:- Aishwarya Rai Net Worth: संपति में बॉलीवुड अभिनेत्रियों और अपने पति को छोड़ा पीछे! नेटवर्थ जानकर हो जायेंगे हैरान

सिद्धू मूसेवाले को मारी थी गोली

सिद्धू मूसेवाले को आज से लगभग दो साल पहले 29 मई 2022 को गोली मार दी गई थी। उस समय सिद्धू मूसेवाला भारत के जाने माने सिंगरों की लिस्ट में थे। और जब उनकी मृत्यु हुई उस समय सिद्धू मूसेवाला की उम्र मात्र 28 साल थी। गोली मारने वाले हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाले की गाड़ी पर 30 राउंड फायर किये। जिसके बाद सिद्धू मूसेवाले को अस्पताल पहुँचाया गया। जहां पर उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

IVF के सहारे दिया बच्चे को जन्म

सिद्धू मूसेवाले की माता ने अपने बच्चे को जन्म देने के लिए IVF का सहारा लिया है। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है. जिससे प्रेग्नेंट ना हो पाने वाली महिलाओ के लिए बनाया गया है। इस IVF प्रक्रिया में सबसे पहले महिला के गर्भ में बनने वाले अंडे को बहार निकालकर उसे निषेचित(fertilized) किया जाता है। और फिर उस अंडे को वापस से महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है। और इसी टेक्नोलॉजी के सहारे सिद्धू मूसेवाले की माँ ने अपने बेटे को जन्म दिया है।

इसे भी पढ़े:- Raju Punjabi Net Worth: राजू पंजाबी ने हरयाणवी गाने गाकर कमाए इतने पैसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here