Homeन्यूज़Siddhu Moose wala Mother Pregnant : पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला...

Siddhu Moose wala Mother Pregnant : पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी

Siddhu Moose wala Mother Pregnant: तमाम खबरों की मानें तो पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। सिद्धू मूसेवाला, जिनकी 2022 में हत्या कर दी गई थी, वे अपने माता-पिता – बलकौर सिंह और चरण कौर की इकलौती औलाद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के करीबी सूत्रों से पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला की मां सही में गर्भवती हैं।

बताया जा रहा है की सिद्धू की माँ IVF टेक्नोलॉजी की मदद से प्रेग्नेंट हुई है तथा मार्च तक अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी

हालांकि सिद्धू के माता पिता ने गर्भावस्था की खबरों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पारिवारिक जनों ने संकेत दिया है कि डिलीवरी जल्दी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े:- भारत का छोटा स्विट्ज़रलैंड Chopta Tungnath Trek – Chandrashila, दिसंबर से मार्च के महीने में ट्रेक की व्यवस्था

पिताजी उतरेंगे राजनीति में ?

Siddhu Moose wala Mother Pregnant : ऐसा बताया जा रहा है कि अपने बेटे सिद्धू की तरह, बलकौर सिंह इस साल राजनीति में उतर सकते हैं और कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की सम्भावना हैं। सिद्धू की माँ चरण कौर ने 2018 में गाओं में सरपंच का चुनाव भी जीता था।

अपने फैंस के बीच पॉपुलर हुए सिद्धू को पंजाबी संगीत जगत में बने रहने के कुछ ही सालो में जबरदस्त सफलता मिली थी। उनके कई गाने रिकॉर्ड तोड़ रहे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कलाकारों जैसे – ड्रेक से भी सम्मान मिला। सिद्धू अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने गानो के माध्यम से बोलै करते थे। उनके संगीत वीडियो में बंदूकों हथ्यारो को दिखाए जाने पर उन पर कारवाही भी हुई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

इसे भी पढ़े:- Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक फिल्म के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here