HomeUttarakhandHaridwarदादी की रोक टोक से परेशान पोती ने रचा षड़यंत्र, दोस्त को...

दादी की रोक टोक से परेशान पोती ने रचा षड़यंत्र, दोस्त को अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर करवाई दादी की हत्या

Rape Case Registered Against Youth in Jail For Murder of Elderly Woman: हरिद्वार से रिश्तो को तार तार करने वाली एक खबर सामने आई है जिसने सभी को चौका दिया है। जहां पर एक पोती ने दादी से परेशान होकर एक बहुत बड़ा षड़यंत्र रचा और अपनी दादी की हत्या करवा दी। और जिससे उसने हत्या करवाई थी अब उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमे उस पर एक नाबालिक लड़की के साध दुष्कर्म का आरोप लगा है।

दोस्त की अश्लील वीडियो और फोटो के सहारे ब्लैकमेल कर करवाई दादी की हत्या | Rape Case Registered Against Youth in Jail For Murder of Elderly Woman

कुछ समय पहले 14 मई को ज्वालापुर में बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई थी। जिसकी जाँच करने के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बुजुर्ग महिला के कातिल का पता लगा लिया जो की बुजुर्ग महिला की पोती थी। जिसने एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा और इस हत्या को अंजाम दिया।

महिला की पोती अपनी दादी के रोकने टोकने से बहुत परेशान थी। इस लिए उसने अपने प्रेमी अनुराग के दोस्त उदित और उसकी प्रेमिका की अश्लील फोटो वीडियो के सहारे उदित को ब्लेकमेल किया। और उससे अपनी दादी की हत्या करवा दी। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने पोती और उसके प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़े:- दो यूवकों ने रुड़की आ रही टीवी एंकर के साथ करी मार पीट, कपड़े फाडे और तोड़ दिए गाड़ी के शीशे

घूमने के बहाने से होटल में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

अब जेल में बंद बुजुर्ग महिला के हत्यारे उदित के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। जिसमे उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। साथ ही उसका फोटो और वीडियो बनाने का भी आरोप है। यह पूरा मामला हैरान कर देने वाला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कनखल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सिडकुल थाने में एक केस दर्ज कराया। और बताया की उसकी 17 साल की बेटी कुछ दिन से परेशान चल रही थी। जिसके बाद उसने अपनी बेटी से जब परेशानी की वजह पूछी तो उसने बताया की वह अपने दोस्त उदित झा और कुछ अन्य दोस्तों के साथ घूमने रोशनाबाद के एक होटल में गई थी।

जहां उसके दोस्त उदित ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। और उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाई। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया की पिता की शिकायत पर पोक्सो व अन्य सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़े:- ऋषिकेश में एक ट्रेन से बरामद हुए एक महिला के कटे हाथ और पैर, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here