HomeUttarakhandNine Arrested For Betting On IPL 2024 in Dehradun: IPL में लगवाते...

Nine Arrested For Betting On IPL 2024 in Dehradun: IPL में लगवाते थे करोडो का सट्टा, पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

Nine Arrested For Betting On IPL 2024 in Dehradun: हेलो दोस्तों उत्तराखंड के देहरादून से एक खबर सामने आई है। जहाँ पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमे पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की पुलिस को एक महीने पहले बैंक के खातों में लगभग 20 करोड़ रुपए के ट्राजेक्शन की खबर मिली थी। जो की आरोपियों के बैंक खाते थे। जिसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले नौ आरोपियों को पकड़ लिया।

आईपीएल में लगाते थे करोडो का सट्टा

जैसा की आप सभी को पता होगा की IPL चल रहे है। और IPL शुरू होते ही सट्टे बाजी की गतिविधिया भी बढ़ जाती है। और लोग जल्दी अमीर बनने के चक्कर में आईपीएल में काफी अधिक मात्रा में सट्टा लगाते है। जिसके चलते पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले 9 लोगो को देहरादून के राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ब्रहामणवाला में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया है। और उन 9 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े:- नैनीताल का मजदूर बना रातो रात करोड़पति, Dream 11 में 6 साल से बना रहा था टीम

दुबई से चलता था सट्टे का कारोबार | Nine Arrested For Betting On IPL 2024 in Dehradun

देहरादून में पकड़े गए 9 सट्टे के आरोपियों के पकड़े जाने के बाद आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की आईपीएल में सट्टा लगवाने का यह करोडो का कारोबार दुबई के एक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था। जिसका नाम शुभम बताया जा रहा है। और साथ ही ऑनलाइन सट्टा लगवाने का यह काम देहरादून में सिराज मेनन नाम के व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा था।

एक महीने में हुई 20 करोड़ की ट्राजेक्शन

देहरादून में पकड़े गए यह आरोपि बैंक खातों में करोडो की ट्राजेक्शन के कारण नजरो में आए. क्योकि एक महीने के अंदर इन लोगो के खातों में 20 करोड़ रूपये की ट्राजेक्शन हुई जिसके कारण यह लोग पुलिस की नजरो में आ गए और पुलिस ने जाँच के बाद इन लोगो का पता लगा लिया। और उन्हें रंगे हाथो पकड़ लिया।

जिस समय पुलिस ने इन सट्टे वालो को पकड़ा उस समय भी सट्टे का काम जोरो शोरों से चल रहा था। जिनका टारगेट 1 करोड़ का कलेक्शन करना था लेकिन वह पूरा न हो सका और जब इनका कलेक्शन 9 लाख 25 हजार था तभी पुलिस ने इन्हे रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। जिसमे कुल 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े:- Somansh Dangwal of Ramnagar Commentary in IPL 2024: 9 साल के बच्चे ने कर दिखाया कमाल, आईपीएल में चलाया जादू

पुलिस को फ्लेट में आरोपियों के पास से काफी अधिक मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकद रुपये मिले। जिसमे की 50 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 5 एक्स टेंशन बोर्ड, 10 मोबाइल जार्जर और 9 लाख रुपये नकद आदि शामिल थे।

गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम

  1. सिराज मेनन 
  2. सौरभ
  3. विवेक
  4. लोकेश गुप्ता
  5. सोनू कुमार
  6. मोनू
  7. विकास कुमार
  8. शिवम
  9. शत्रुघ्न कुमार

इसे भी पढ़े:- Dehradun News: आश्रम बनाने के नाम पर जमीन का लेनदेन करोड़ों की धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here