HomeUttarakhandHaridwarMansa Devi Mandir Haridwar: मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लाखो...

Mansa Devi Mandir Haridwar: मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लाखो लोग मांगते है अपनी मनोकामना, जाने महत्वपूर्ण जानकारियां

Mansa Devi Mandir Haridwar: हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। जो भी व्यक्ति अपनी मन की इच्छा पूरी करना चाहता है। उसे एक बार इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। और अपनी मन की इच्छा इस मंदिर में जाकर मांगनी चाहिए। यह मंदिर उत्तराखंड राज्य के पवित्र शहर हरिद्वार में स्थित है। इस मंदिर को कई लोग बिल्वा तीर्थ के नाम से भी जानते है।

साथ ही इसे हरिद्वार में स्थित पंच तीर्थों में से एक का दर्जा प्राप्त है। हरिद्वार में स्थित मनसा देवी के मंदिर से कई श्रद्धालुओं की आस्था जुडी है। और यह मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मंदिर में माता की अनोखी और मनमोहक मुर्तिया भी स्थापित की गई है। जिसमे एक मूर्ति में पांच भुजाएं और तीन मुख बनाए गए है साथ ही दूसरी मूर्ति में आठ भुजाएं बनाई गई है। माता की मूर्ति में माता सर्प और कमल पर विराजमान है।

मनसा देवी मंदिर का इतिहास | History of Mansa Devi Temple

यह मंदिर हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला, शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत के ऊपर बना है। यह मंदिर मनसा देवी को समर्पित है। इस मंदिर को 18वीं शताब्दी में साल 1811 से 1815 के बीच बनवाया गया था। इस मंदिर को राजा गोला सिंह के द्वारा बनवाया गया था। माना जाता है की मनसा देवी मंदिर मनसा देवी का एक पवित्र निवास का रूप है।

मनसा देवी को भगवान शिव की पुत्री और वासुकि की बहन भी माना जाता है। मनसा देवी में मनसा का अर्थ “इच्छा पूर्ण करने वाली” होता है। इस लिए कहा जाता है। की जो भी भक्त माँ मनसा देवी से सच्चे दिल से अपनी इच्छा पूर्ति की कामना करता है। माँ मनसा देवी उनकी इच्छा जरूर पूरी करती है।

इसे भी पढ़े:- Chandi Devi Temple Haridwar: मंदिर में लगी माता चंडी देवी की मूर्ति 8वीं शताब्दी, श्रद्धालु आते है लाखो की संख्या में, जाने क्या है मान्यता

मनसा देवी पौराणिक कथा | Mansa Devi Story

माँ मनसा देवी का जन्म कैसे हुआ इसके पीछे कई पौराणिक कथाएँ है। जिनमे से एक कथा के अनुसार बताया जाता है। मनसा नाम की एक आम लड़की थी जो अपने माता पिता के बारे में बिलकुल भी नहीं जानती थी। जिसके बाद माता मनसा देवी ने अपने माता पिता के बारे में जानने और भगवान शंकर से मिलने का फैसला किया। जिसके लिए मनसा देवी एक जगह बैठ कर शंकर भगवान की आराधना करने लगी।

उन्होंने कई वर्षो तक शंकर भगवान की आराधना की और एक दिन उन्हें भगवान शंकर से मिलने का मौका मिला। और मनसा माता ने भगवान से अपना सच जाना। जिसके बाद माता को विश्व कल्याण की देवी की शक्तियां मिली। माना जाता है। की जब भी कोई भक्त अपनी मनोकामना मनसा देवी के मंदिर में मांगता है। वह मंदिर में स्थित एक पेड़ पर एक धागा बांधता है। और जब उस भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है। तो उस धागे को मंदिर में जाकर वापस खोलना पड़ता है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मनसा देवी की दूरी | Haridwar Railway Station to Mansa Devi Temple Distance

यदि आप मनसा देवी जाने के लिए हरिद्वार ट्रेन के द्वारा आए हो। और रेलवे स्टेशन से मनसा देवी तक की दूरी के बारे में जानना चाहते हो तो आपको बता दे की रेलवे स्टेशन से चंडी देवी तक की दूरी 3.7 km है।

हर की पौड़ी से मनसा देवी की दूरी | Har ki Pauri to Mansa Devi Temple Distance

लेकिन यदि आप हरिद्वार में हर की पौड़ी पर स्नान करने आए हैं। और वहां से मनसा देवी के मंदिर जाना चाहते हो तो बता दे की हर की पौड़ी से मनसा देवी मंदिर जाने के लिए आपको लगभग 2.1 km की दूरी तय करनी होगी।

बस स्टैंड से मनसा देवी की दूरी | Bus Stand to Mansa Devi Temple Distance

परन्तु अगर आप मनसा देवी जाने के लिए हरिद्वार बस के द्वारा आए हैं। और बस स्टैंड से मनसा देवी तक की दूरी जानना चाहते है। तो आपको बता दे की बस स्टैंड से मनसा देवी तक जाने के लिए आपको 3 km की दुरी तय करनी होगी।

स्थानदूरी
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मनसा देवी 3.7 km
हर की पौड़ी से मनसा देवी 2.1 km
बस स्टैंड से मनसा देवी 3 km
Mansa Devi Mandir Haridwar

इसे भी पढ़े:- Holi Kab Hai 2024: जाने होली, धुलेंडी, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि

मनसा देवी पैदल यात्रा | Mansa Devi Mandir Haridwar

Mansa Devi Mandir Haridwar 1

अगर आप मनसा देवी जाने के लिए हरिद्वार अपने वाहन से आए है। तो आपको पहले अपने वाहन को पार्क करना होगा। इसके बाद आपको बस स्टैंड से हर की पौड़ी की तरफ आना होगा। और अगर आप ट्रेन से या बस से हरिद्वार आए हो तो भी आपको इसी रोड से अंदर आना होगा। जिसके बाद कुछ दूर चलने के बाद आपको मनसा देवी जाने का पैदल रास्ता दिख जाएगा। जहाँ से आप अपनी पैदल यात्रा शुरू कर सकते है।

अगर आप मंदिर पैदल नहीं जा सकते या पैदल नहीं जाना चाहते तो आप रोपवे के द्वारा भी मंदिर तक जा सकते है। अगर आप पैदल ही मंदिर जा रहे है तो आप सीढ़ियों से भी मंदिर तक जा सकते है। और अगर आप पैदल सड़क के रास्ते से माँ मनसा देवी की चढ़ाई चढ़ रहे है। तो आपको बीच बीच में शिकंजी और थोड़ा बहुत कुछ खाने को भी मिल जाएगा। जहां पर आप रुक कर कुछ खा भी सकते है। अगर मनसा देवी की चढ़ाई की लम्बाई के बारे में बात करे तो मनसा देवी की चढ़ाई लगभग 1.5km की है।

मनसा देवी रोपवे यात्रा | Mansa Devi Ropeway(udan khatola)

Mansa Devi Mandir Haridwar 2

अगर आपने माता मनसा देवी मंदिर जाने के लिए रोपवे(उड़न खटोला) से जाने का फैसला किया है। तो इसके लिए भी हमें हर की पौड़ी के रास्ते की तरफ जाना होगा। इसके बाद आप आगे चलकर लोगो से रोपवे टिकट काउंटर के बारे में पूछ सकते है। जिसके बाद टिकट लेकर आप रोपवे में बैठ कर चढ़ाई शुरू कर सकते है। रोपवे या उड़न खटोले में बैठकर आप सुन्दर नजारो का आनंद भी ले सकते है।

यदि आप रोपवे से माता मनसा देवी के मंदिर जा रहे है। तो आपको बता दे की यह रोपवे इस यात्रा के दौरान लगभग 540 मीटर की लम्बाई और 178 मीटर की ऊंचाई तय करेगा। जिसमे आपको 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। जिसके बाद आप मंदिर पहुंच जाएंगे और माँ मनसा देवी की दर्शन भी कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े:- Railway RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2024: रेलवे में निकली लोको पायलट के पद पर बंपर भर्ती, यहाँ पढ़े भर्ती से जुडी सभी जानकारी

मनसा देवी रोपवे टिकट | Mansa Devi Ropeway Ticket Price

Mansa Devi Mandir Haridwar 3 2

साथ ही अगर हम रोपवे के टिकट की बात करे तो मनसा देवी पर जाने और आने का टिकट 163 रुपय है। साथ ही अगर आप मनसा देवी और चंडी देवी दोनों के लिए रोपवे का टिकट लेना चाहते हो तो। आपको दोनों जगह के रोपवे में जाने के लिए 349 रुपये देने होंगे। और अगर आपके साथ 2 से 4 साल के बच्चे है तो उनके लिए आपको 193 रुपये देने होंगे।

साथ ही अगर आप मनसा देवी से चंडी देवी भी जाना चाहते है तो आप 93 रुपये में बस भी बुक कर सकते है। जो आपको मनसा देवी के रोपवे से चंडी देवी के रोपवे तक लेकर जाएगी। एक चीज ध्यान रखे की यदि आप रोपवे पर जाना चाहते है। तो कोशिश करे की टिकट ऑनलाइन बुक करे। नहीं तो आपको टिकट काउंटर की लम्बी लाइनों में लगना पड़ सकता है।

प्रति व्यक्ति टिकट163 रुपये
चंडी देवी और मनसा देवी टिकट349 रुपये
2 साल से 4 साल के बच्चे का कॉम्बो टिकट193 रुपये
मनसा देवी से चंडी देवी टिकट95 रुपये
रोपवे यात्रा का समय10 से 15 मिनट

मनसा देवी रोपवे का समय | Mansa Devi Ropeway Timings

आपकी जानकारी के लिए बता दे की यदि आप रोपवे के द्वारा मनसा देवी की चढ़ाई कर रहे है। तो इस रोपवे सेवा का कुछ समय भी निर्धारित किया गया है। या रोपवे सेवा सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है और शाम 5 बजे के बाद बंद कर दी जाती है। इस लिए यदि आप मनसा देवी के मंदिर रोपवे के द्वारा जाना चाहते है तो इसके लिए आपको सही समय पर जाना होगा।

रोपवे सेवा खुलने का समयसुबह 7 बजे से
रोपवे सेवा बंद होने का समयशाम 5 बजे तक

मनसा देवी मंदिर जाने का समय | Mansa Devi Temple Timings

अगर आप माँ मनसा देवी के मंदिर जा रहे है। तो आपको मंदिर के खुलने और बंद होने के समय के बारे में पता होना जरुरी है। ताकि आप समय पर माता के दर्शन कर पाए। मनसा देवी का यह मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है। और 12 बजे बंद कर दिया जाता है। जिसके बाद यह मंदिर दोपहर 2 बजे खुल जाता है और रात 9 बजे तक खुला रहता है। इस लिए जब भी मनसा देवी मंदिर जाए तो समय को ध्यान में रखते हुए मंदिर में जाए।


इसे भी पढ़े:- Poonam Pandey Alive: मरने के झूठे नाटक में बुरी तरह फंसी अभिनेत्री पूनम पांडे, सोशल मीडिया फैन्स ने जताई नाराजगी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here