HomeUttarakhandHaridwarचिंगारी लगने से झोपड़ी में लगी भीषण आग, ग्राम चौकीदार की पत्नी...

चिंगारी लगने से झोपड़ी में लगी भीषण आग, ग्राम चौकीदार की पत्नी की जलने से हुई मौत

Hut Caught Fire While Cooking in Haridwar Deaf Woman Burnt to Death: हरिद्वार के पास बसे श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। जहां एक गांव में 9 जून को एक ग्राम चौकीदार की झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई की इस आग में चौकीदार की मूक-बधिर पत्नी बुरी तरह जल गई और उसकी मृत्यु हो गई। महिला के साथ ही झोपड़ी में बंधी गाय की बछिया आग में झुलस गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

आग की चपेट में आने से एक महिला की हुई मृत्यु | Hut Caught Fire While Cooking in Haridwar Deaf Woman Burnt to Death

यह घटना रविवार की दोपहर को मंगोलपुरा गांव में घटी। जहां गांव के बाहर कुछ दूरी पर एक झोपड़ी थी। इस झोपडी में रामकिशन अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ रह रहा था। जो ग्राम का चौकीदार था। रामकिशन रविवार को हरिद्वार दवाई लेने के लिए गया हुआ था।

इसे भी पढ़े:- देवलगढ़ में पाई गई चार प्राचीन सुरंगे, 500 साल पुरानी हो सकती है यह सुरंग

घर के बाकि सदस्य पास के एक भंडारे में गए थे। और कृष्णा देवी घर पर अकेली थी। तभी अचानक से दोपहर के समय झोपड़ी में आग लग गई। जैसे ही महिला ने आग को देखा तो वह झोपड़ी में बंधी बछिया को खोलने गई। तभी वह आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह जल गई।

कृष्णा देवी ने झोपडी से बहार निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन वह निकलने में नाकाम रही। घटना का पता लगते ही पुलिस और आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को बुझाया। जिसके बाद महिला को बहार निकाला गया। परन्तु जब तक महिला को बहार निकाला गया उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

इस वजह से लगी थी झोपडी में आग

इस घटना की जानकारी रसूलपुर मीठीबेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी के द्वारा लालढांग चौकी को दी गई थी। जिसकी पुष्टि लालढांग चौकी प्रभारी रुकम सिंह नेगी ने की है। महिला के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल में भेज दिया गया है।

इस आग लगने की घटना की जाँच से पता चला है की परिवार के लोग चूल्हे पर खाना बनाया करते थे. और हो सकता है की तेज हवा से चिंगारी निकलने से झोपडी में आग लगी हो। बताया जा रहा है की इनका किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। परन्तु फिर भी सभी पहलूओ पर नजर रखते हुए जाँच की जा रही है।


इसे भी पढ़े:- कैंची धाम मेले में आएंगे 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, प्रसाद बांटने के लिए आए 42 क्विंटल थैली और चार लाख गिलास

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here