HomeUttarakhandHaldwani Violence Mastermind Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मालिक की मदद...

Haldwani Violence Mastermind Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मालिक की मदद करने वालो की लिस्ट में शामिल है कई बड़े कारोबारी और राजनीतिक चेहरे

Haldwani Violence Mastermind Abdul Malik: हेलो दोस्तों आपने कुछ दिनों पहले हल्द्वानी में हुई हिंसा के बारे में जरूर सुना होगा। जिसने सभी का दिल देहला दिया था। लेकिन अब एक खबर निकलकर आ रही है। जिसमे हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। और अब पुलिस ने Haldwani Violence Mastermind Abdul Malik को पनाह देने वाले कुछ लोगो के बारे में पता लगा लिया है। जिन्होंने इतने बड़े आरोपी को पनाह दी और फरार होने में उसकी मदद की थी। बताया जा रहा है आरोपी की मदद करने वालो की लिस्ट में कुछ जाने माने कारोबारी और कुछ राजनीतिक लोग शामिल है।

किसने की अब्दुल मलिक की मदद

जैसा की पुलिस को Abdul Malik की मदद करने वालो की लिस्ट में कई बड़े नाम देखने को मिले है। जिन्होंने अब्दुल मलिक की कई शहरों में छिपने में मदद की है। बताया जा रहा है की। अब्दुल मलिक हल्द्वानी शहर के वनभूलपुरा में छिपने के बाद गुजरात, भोपाल, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे कई शहरों में छिपता रहा। और जहाँ भी अब्दुल मलिक छिपा वहां पर उसके छिपने के लिए शानदार इंतजाम किया गया था।

अब्दुल मलिक जहां भी छुपा था। पुलिस के द्वारा उनमे से कुछ जगहों के नाम चिह्नित किये गए है। जहाँ पर लोगो ने उसकी मदद की थी और पुलिस को उसके बारे में खबर भी नहीं दी थी। आरोपी की मदद करने वाले इन लोगो में भोपाल से लेकर दिल्ली तक के बड़े बड़े लोगो का हाथ था। जिनकी ऊपर तक पहुँच थी।

इसे भी पढ़े:- Chandi Devi Temple Haridwar: मंदिर में लगी माता चंडी देवी की मूर्ति 8वीं शताब्दी, श्रद्धालु आते है लाखो की संख्या में, जाने क्या है मान्यता

अब्दुल मलिक की मदद करने वाले लोगो को मिलेगी सजा

बताया जा रहा है की पुलिस इस समय अब्दुल मलिक से जुडी कुछ बातो का पता लगाने में जुटी है। जैसे की मलिक की एक जगह से दूसरी जगह जाने में किसने मदद की और साथ ही जब अब्दुल मलिक फोन का यूज नहीं कर रहा था तो किसने उसकी भागने में मदद की। इसी के साथ पुलिस इसका भी पता लगा रही है की जब अब्दुल मलिक फरार था तो उस बीच वह किन किन शहरों में छिपा था। और किन लोगो ने उसकी मदद की है ताकि उसको पकड़ा जा सके और उनको सजा दी जा सके।

इसे भी पढ़े:- भारत का छोटा स्विट्ज़रलैंड Chopta Tungnath Trek – Chandrashila, दिसंबर से मार्च के महीने में ट्रेक की व्यवस्था

हल्द्वानी में हिंसा क्यों हुई

बताया जा रहा है। की इस हिंसा की शुरुआत तब हुई जब हल्द्वानी में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे को प्रशासन के द्वारा हटाने की कोशिश की गई। तो स्थानीय लोगो ने विरोध किया। परन्तु जब पुलिस ने विरोध को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलो का इस्तमाल किया तो. इससे भीड़ और ज्यादा भड़क गई। जिसके बाद भीड़ ने मकानों और दुकानों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। और यह सब रोक पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद उस एरिए में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

बनभूलपुरा में स्थित यह मस्जिद और मदरसे को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा नोटिस दिया गया था और इसे सील भी कर दिया था। यह मस्जिद और मदरसे को 3 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने इसे हटाने की कोशिश की थी। जिसके बाद यह सब हुआ।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand UCC Bill Latest News: हलाला पर लगेगी रोक, 6 फरवरी को सरकार पेश करेगी UCC बिल


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here