HomeJobsGovt Jobs for B Ed in Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों के पद पर...

Govt Jobs for B Ed in Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों के पद पर नहीं होगी बीएड अभ्यर्थीयों की भर्ती, शैक्षिक योग्यता में होगा बदलाव

Govt Jobs for B Ed in Uttarakhand: उत्तराखंड से एक खबर निकलकर आई है। जिसमे इस साल बेसिक शिक्षकों के पद के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता में कुछ बदलाव किये गए है। जिसमे अब शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में सुधार करने की बात कही है। अगर बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में सुधार होता है। तो इस साल बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों की भर्ती में बीएड वाले अभ्यर्थीयों को हटा दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षकों के 1250 पद खाली | Uttarakhand Teacher Bharti 2024

शिक्षा विभाग ने साल 2018 – 2019 में सहायक अध्यापक के लिए 361 भर्तिया निकाली थी। जिसमे से 345 पदों पर ही भर्ती हो पाई थी। जिसके बाद साल 2020-2021 में 2287 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। लेकिन कुझ कारणों से 1504 पदों पर भर्ती हो पाई। फिर 2021-2022 में निकली 451 पदों पर भर्ती में से एक भी पद पर भर्ती नहीं हो पाई। जिसके बाद 2018-2019 से अब तक 3,099 पदों पर भर्ती निकाली जा चुकी है। जिसमे से अब तक मात्र 1,849 पदों को ही भरा गया है। और इतने सालो से लगातार भर्ती पूरी न होने के कारण 1250 पद खाली हैं।

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand Teacher Vacancy 2024: शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में निकाली 10 हजार पदों पर भर्ती, आयोग को भेजा प्रस्ताव

बीएड अभ्यर्थियों की नहीं होगी भर्ती | B.Ed Govt Jobs 2024 Bharti

अभी के समय में फ़िलहाल बेसिक शिक्षकों के 2,354 पद खाली चल रहे हैं। जिसमे से शिक्षक भर्ती के 1,250 पदों पर बीएड वाले अभ्यर्थियों को रखने पर सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है की 1,250 पदों पर बीएड वाले अभ्यर्थियों को रखना है। या नहीं इसके लिए विभाग की तरफ से विभिन्न विभाग से सुझाव लिए जा रहे है। जिसके बाद बीएड वाले अभ्यर्थियों को रखना है या नहीं। इस चीज का फैसला लिया जाएगा।

डीएलएड अभ्यर्थीयों को मिलेगी नौकरी | Uttarakhand D.El.Ed Vacancy

जैसा की प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों पर भर्ती की जा रही है। और बीएड वाले अभ्यर्थीयों को हटाने की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है की। बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों पर होने वाली भर्ती में बीएड अभ्यर्थीयों को हटा कर। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थीयों को रखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:- Uttarayani Kauthig Mela 2024: उत्तराखंड के खटीमा में उत्तरायणी कौथिग मेले का हुआ शुभारम्भ, निकली एक से बढ़कर एक झांकियां

70 शिक्षकों की सेवाएं हो सकती है समाप्त

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की 1,250 भर्ती को लेकर चल रही प्रक्रिया में से कुछ अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया जा चूका है। और बताया जा रहा है की। यदि विभाग की तरफ से बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नहीं रखने का फैसला लिया जाता है। तो पहले नियुक्त किये गए लगभग 70 बीएड अभ्यर्थियों को शिक्षक के पद से हटाया जा सकता है। और उनकी सेवाएं समाप्त भी करी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़े:- Vikram Tempo Body and Stripe Color Decided: विक्रम-टेंपो चलाने के आए नए नियम, करना होगा नियमों का पालन, नहीं तो पड़ेगा महंगा


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here