Homeटेक्निकलGoogle Gemini AI: ChatGPT का खेल हुआ खत्म AI की दुनिया में...

Google Gemini AI: ChatGPT का खेल हुआ खत्म AI की दुनिया में तहलका मचाने आ रहा है ये AI

Google Gemini AI: हेलो दोस्तों आज के समय में आय दिन एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी आ रही है। जो हमारे दिनचर्य को आसान और तेज बना रही है। ऐसा ही कुछ गूगल ने कर दिखाया है। जिसने अपनी एक नई टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने रखा है। गूगल आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी में से एक है। जिसने कई बड़ी और नई टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने रखा है। और एक नया मुकाम हासिल किया है।

इस बार गूगल ने अपना एक नया एडवांस्ड चैटबॉट लॉन्च किया है। जो अब तक के सबसे बड़े चैटबॉट Chat GPT को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। इस AI चैटबॉट को गूगल ने Google Gemini नाम दिया है। उम्मीद करी जा रही है। की गूगल का Google Gemini AI चैटबॉट Open AI चैटबॉट Chat GPT को आसानी से पीछे छोड़ देगा।

Google Gemini AI क्या है?

Google Gemini AI गूगल की तरफ से बनाया गया एक AI चैटबॉट है। यह एक पर्सनल एसिस्टेंट की तरह काम करता है। जो हमारे द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब चुटकियों में दे सकता है। बताया जा रहा है की यह Google Gemini AI इंसानो की तरह बातो को समझ सकता है। और इंसानो की तरह पूछे गए सवालों का जवाब भी दे सकता है।

गूगल का यह AI LLM मॉड्यूल पर काम करता हैं। इसमें LLM का मतलब large language model है। जिसका मतलब यह कई सारी भाषा को समझ सकता है। और प्रॉब्लम का हल दे सकता है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा है। कि यह Google के अंदर AI के एक नए युग की शुरुआत है।

एक बार इसे भी पढ़ें:- What is Quantum Computer (क्वांटम कंप्यूटर क्या है)?

Google Gemini AI 3

गूगल के द्वारा बनाया गया यह AI कई चीजों में Chat GPT से आगे होगा। यह Gemini AI Open AI के Chat GPT के साथ-साथ मेटा (Meta) के लामा 2 (Llama 2) को भी आसानी से टक्कर दे सकता है।

ऐसे करें Gemini AI का इस्तमाल

अगर आप भी Google Gemini AI को इस्तमाल करना चाहते हैं। तो आप इसका इस्तमाल Google Bard की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए। उसके बाद अपनी जीमेल अकाउंट से Login कर ले। इसके बाद आप Google Gemini AI से अपने किसी भी सवाल का जवाब पूछ सकते है। फ़िलहाल यह AI अभी बीटा परीक्षण में ही है।

और अगर आपके पास Google का Google Pixel 8 Pro फोन है। तो आप इस AI का इस्तमाल अपने फोन में भी कर सकते है। और इस AI के कुछ फीचर को इस्तमाल कर सकते है।

क्या क्या कर सकता है Gemini AI

आप अगर अभी तक Open AI का Chat GPT इस्तमाल करते है। तो बता दे की Google Gemini AI उससे एडवांस AI है। क्योकि यह एक नए AI मल्टीमॉडल टूल की तरह काम करता है। और आपके द्वारा पूछे गए किसी भी तरह के सवाल का जवाब देने में सक्षम है। साथ ही यह AI आपका टेक्स्ट, कोड, इमेज, वीडियो और ऑडियो आसानी से समझ सकता है।

और आपकी पढ़ाई और कोडिंग जैसे कामो को आसान बना सकता है। जिसके कारण यह AI बाकि सभी AI से अच्छा माना जा रहा है। इस AI के माध्यम से आप किसी कहानी या स्क्रिप्ट का एक नया आइडिया चाहते हैं। तो आप जेमिनी से मदद के लिए पूछ सकते हैं। जेमिनी आपके लिए एक नया आइडिया भी जेनरेट करने में आपकी मदद कर सकता है।

एक बार इसे भी पढ़ें:- UPI Kya Hai?| Definition, Uses And Benefits

Google Gemini AI के तीन वर्जन

Google Gemini AI 2

इस AI को गूगल के द्वारा Nano, Pro, और Ultra 3 वर्जन में लॉन्च किया गया है। जो आपकी जिंदगी को आसान बनाने का काम करेगा।

नैनो वर्जन

Google Gemini AI में तीनो वर्जन में यह सबसे छोटा वर्जन है। जिसे एंड्राइड फोनो के लिए डिजाइन किया गया है। इसे फ़िलहाल Google Pixel 8 Pro फोन में इनेबल किया गया है। जहाँ यह नया टूल आपकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को भी संक्षेप में समझा सकता है। जिसके कारण यदि आपके पास कोई बड़ी ऑडिओ या वीडियो फाइल है तो यह AI उस फाइल को संक्षेप में बना देगा।

प्रो-मैक्स वर्जन

Gemini AI का प्रो-मैक्स मॉडल नैनो मॉडल से बड़ा होगा। इस चैट बॉट को गूगल के बार्ड के साथ जोड़ा जाएगा। यह बोर्ड सभी यूजर के लिए मुफ़्त होगा। जिसे कोई भी आसानी से इस्तमाल कर सकेगा। यह Gemini AI का प्रो-मैक्स मॉडल भी नैनो मॉडल की तरह ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग को भी संक्षेप में समझा सकता है। लेकिन यह आपकी IT की कोडिंग में भी मदद कर सकता है।

अल्ट्रा वर्जन

Gemini AI का अल्ट्रा वर्जन सभी वर्जनों में सबसे बड़ा वर्जन है। जो नैनो और प्रो-मैक्स की तरह सभी काम कर सकता है। लेकिन गूगल ने इसे MMLU (मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग) पर डेवलप किया है। जिसके कारण यह बड़ी से बड़ी कठिन केलकुलेशन को करने में मदद कर सकता है और कई सारे कामो को एक साथ करने में सक्षम होगा।


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here