HomeUttarakhandडीएम ने जारी किया अजीबो गरीब फरमान, शिक्षकों कों करना होगा ट्रैफिक...

डीएम ने जारी किया अजीबो गरीब फरमान, शिक्षकों कों करना होगा ट्रैफिक पुलिस का काम

Education Department Put Teachers On Traffic Duty In Nainital: इन दिनों पर्यटकों की बढ़ती लगातार भीड़ के चलते और जिले में पुलिसकर्मियों की कमी की वजह से शिक्षा विभाग ने एक अलग ही तरह का आदेश जारी किया है। जिसमे नैनीताल के शिक्षकों को 7 से लेकर 13 जून तक यातायात नियंत्रण करने के लिए कहा गया है।

डीएम ने शिक्षकों की यातायात नियंत्रण ने लगाई ड्यूटी | Education Department Put Teachers On Traffic Duty In Nainital

जैसा की गर्मियों की छुट्टिया चल रही है और कई लोग घूमने के लिए नैनीताल आ रहे है। जिसके चलते वहां पर जाम लगने जैसी समस्या देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने अजीबोगरीब आदेश देते हुए शिक्षा विभाग को आदेश दिया। की वह शिक्षकों की ड्यूटी यातायात नियंत्रण में लगाए। जिससे शिक्षकों की छुट्टी का आनंद उनसे छिन गया।

इस आदेश से शिक्षक बहुत नाराज हुए और शिक्षक संघ ने इस यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी को लेकर विरोध किया है। क्योकि उन्हें अब बच्चो को पढ़ाने के साथ साथ पर्यटकों के द्वारा लगने वाले जाम को भी नियंत्रित करना पड़ेगा। डीईओ बेसिक की ओर से जारी आदेशों के बाद नैनीताल जिले में पांच शिक्षकों को ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़े:- दो चरणों में होगी 3368 सहायक अध्यापकों की भर्ती, जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

चुने गए शिक्षक सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगे। जिनके नाम अंकित चंद्र, दान सिंह बिष्ट, आशीष साह, जगदीश सिंह नेगी और महिपाल चंद्र है। कुछ शिक्षकों की ड्यूटी शुक्रवार को रूसी बाइपास पर यातायात नियंत्रण करने के लिए लगाई गई थी।

यातायात नियंत्रण में ड्यूटी से शिक्षक हुए नाराज

यातायात पुलिस में ड्यूटी लगाने से शिक्षक बिलकुल भी खुश नहीं है। उनका मानना है की इससे लोगों के बीच एक गलत संदेश जाता है। साथ ही शिक्षकों का यह भी कहना है की बच्चो को पढ़ाने के अलावा उनकी ड्यूटी जनगणना, चुनाव और पशुगणना जैसी कई जगहों में लगा दी जाती है।

नैनीताल के डॉ. विवेक पांडेय जो की राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष है उन्होंने कहा की पहले से ही शिक्षकों को कई तरह के कार्य दिए गए हैं। और अब छुट्टियों में दी गई यह नई जिम्मेदारी कर्मचारियों का शोषण है। और शिक्षक संघ इसका विरोध करता है।


इसे भी पढ़े:- नैना देवी मंदिर में महिला ने बनाई आपत्ति जनक वीडियो, प्रेस वार्ता में अपनी गलती की मांगी माफी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here