HomeUttarakhandदो चरणों में होगी 3368 सहायक अध्यापकों की भर्ती, जुलाई तक नियुक्ति...

दो चरणों में होगी 3368 सहायक अध्यापकों की भर्ती, जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

Primary Teachers Recruitment 2024 New Update: प्रदेश में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जुलाई महीने तक प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए है। जिसमे की उन्होंने बताया की पहले चरण में 2,917 पदों पर जिलेवार सरकारी सूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमे 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी।

3000 से अधिक शिक्षकों की होगी भर्ती | Primary Teachers Recruitment 2024 New Update

उत्तराखंड में लम्बे समय से सरकारी शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है। और अब काफी समय बाद शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। साथ ही तीन हजार से अधिक भर्तियां होनी है जो की शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी का मौका है।

इसे भी पढ़े:- नैना देवी मंदिर में महिला ने बनाई आपत्ति जनक वीडियो, प्रेस वार्ता में अपनी गलती की मांगी माफी

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने लम्बे समय के बाद हो रही इस भर्ती में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। इसी के साथ नाराजगी जताते हुए शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उतराखंड के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों की कमी को देखते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का फैसला किया है।

इसी के साथ शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत जी ने माध्यमिक शिक्षा के अनुसार सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती को जल्दी शुरू करने व बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने और सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

दो चरणों में होगी शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा की हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका के बारे में व विभागीय निर्णय के अनुसार शिक्षकों की होने वाली भर्ती को दो पड़ावों में किया जाएगा। जिसमे की पहले पड़ाव में 3368 खाली पदों में से 2917 पदों पर भर्ती के लिए जिलेवार विज्ञप्ति एक हफ्ते के अंदर जारी करने को कहा गया है।

इसी के साथ दूसरे पड़ाव की भर्ती में 3368 में से बचे 451 खाली प्राथमिक शिक्षक पदों की भर्ती होगी। प्राथमिक शिक्षकों के पद के लिए चयनित हुए लोगों को जुलाई महीने तक नियुक्ति प्रदान की जाएगी।


इसे भी पढ़े:- कोटद्वार की अनुभूति भारद्वाज ने बढ़ाया प्रदेश का मान, वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here